Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Uric Acid in Urine : यूरिन में ये बदलाव किडनी में यूरिक एसिड भरने का देते हैं संकेत, अनदेखा न करें
Uric Acid Symptoms in Urine : ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की तरह ही हाई यूरिक एसिड लोगों में कॉमन समस्या बनता जा रहा है। यूरिक एसिड एक तरह का अपशिष्ट तत्व है, जो शरीर में प्यूरिन की अधिक मात्रा होने की वजह से बनता है। शरीर में इसका स्तर बढ़ने से यह खून के साथ मिलकर किडनी और शरीर के दूसरे अंगों में पहुंच जाता है। जो किडनी और जोड़ों में जम जाता है। जिसकी वजह से पथरी और गठिया की समस्या होने लगती है।
पेशाब में यूरिक एसिड की बढ़ी हुई मात्रा गठिया और जोड़ों के दर्द का संकेत देती है। इसके अलावा लगातर इसका स्तर बढ़ने से यह किडनी फेलियर का कारण भी बन सकती है। जब शरीर में यूरिक एसिड का लेवल हाई होता है तो पेशाब इसका संकेत दे देता है।

आइए जानते हैं कि पेशाब में किन लक्षणों पर नजर रखकर आप यूरिक एसिड की समस्या से बच सकते हैं।
पेशाब करते समय जलन होना
शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से पेशाब करते हुए जलन की समस्या हो सकती है। साथ ही दर्द भी हो सकता है। हालांकि, ये यूरिन इंफेक्शन का लक्षण भी हो सकता है। पेशाब में जलन का सही कारण का पता करने के लिए डॉक्टर से जांच करवाएं।
बार-बार पेशाब की समस्या
जब शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाता है, तो बार-बार पेशाब आता है। यूरिक एसिड बढ़ने से किडनी ठीक तरह से काम नहीं कर पाता है। इससे किडनी पर अधिक भार बढ़ जाता है और मरीज को दिन भर में कई बार पेशाब आने की इच्छा होती है।
पेशाब के रंग में बदलाव
यूरिक एसिड का लेवल बढ़ने पर पेशाब के रंग में भी बदलाव आ जाता है। इसकी वजह से पेशाब का रंग मटमैला या मिट्टी जैसा नजर आने लगता है। अगर पेशाब पहले से ज्यादा झागदार नजर आ रहा है तो इसका साफ मतलब है कि किडनी ठीक तरह से काम नहीं कर पा रही है। आपको डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।
पेशाब करते समय बदबू आना
शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से पेशाब करते हुए गंध आती है। डायबिटीज जैसी बीमारियों में भी पेशाब के दौरान बदबू आती है। ऊपर बताए लक्षण महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











