Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Health Resolutions 2024: अच्छी सेहत के लिए लें ये 5 रेजोल्यूशन, करें नए साल की शुरुआत
Health Resolutions 2024: नया साल शुरू होते ही लोग अनुशासित और स्वस्थ रहने के लिए कई रेजोल्यूशन लेते हैं। हर कोई अपने तरीके से इसे सेलिब्रेट करना चाहता है। नए साल को कुछ लोग 'उम्मीदों का साल' की तरह देखते हैं। हम चाहतें हैं कि नया साल जीवन में बदलाव और नई खुशियां लेकर आए। इसके लिए कई तरह के रिजॉल्यूशन लेते हैं।
यानी खुद से कुछ वादे करते हैं कि आने वाले साल में यह जरूर करेंगे। हर बार अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव के लिए रेजोल्यूशन भी लेते हैं। हर साल सबसे ज्यादा लोग फिटनेस को लेकर रिजॉल्यूशन करते है।
ऐसे में आज हम आपको बताते हैं पांच ऐसे आसान हेल्थ न्यू ईयर रेजोल्यूशन जिन्हें आप आसानी से फॉलो करके एकदम हेल्दी लाइफ जी सकते हैं।

वॉक शुरु करें
हेल्दी रहने के लिए वॉक करने का रेजोल्यूशन लें। सुबह उठकर 15 मिनट के लिए पार्क में टहलने जाएं। टहलने से स्वास्थ्य को कई फायदे होते हैं। साथ ही सुबह के समय वॉक पर जाने से पहली धूप की किरण से आपको विटामिन-डी मिलेगा।
हेल्दी डाइट लें
हेल्दी रहने के लिए अच्छी और बैलेंस्ड डाइट लें। जी हां अच्छी डाइट के लिए आपको पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाना होगा। इसके लिए आप खूब फल-सब्जियों का सेवन करें। जहां तक हो सकें खाने में ड्राय फूट्स और ताजे आहार को शामिल करें।
स्ट्रेस फ्री रहे
न्यू ईयर रेजोल्यूशन में एक स्ट्रेस फ्री लाइफ का संकल्प लें। यह न सिर्फ आपको मेंटली शांति देगा, बल्कि आपको कई गंभीर बीमारियों से भी बचा सकता है। स्ट्रेस फ्री रहने के फैमिली के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करें। घूमने के लिए जाएं और मेडिटेशन करें।
सेल्फ केयर
इस साल सेल्फ केयर पर ज्यादा जोर दे। हेल्दी रहने के लिए सेल्फ केयर जरुरी है। न सिर्फ अपनी स्किन और बॉडी केयर बल्कि अपनी मेंटल हेल्थ पर भी ध्यान दें, बैलेंस डाइट लें, मील स्किप ना करें, पानी पिएं और पॉजिटिव एनर्जी लें।
मनपसंद की एक्टिविटी में हिस्सा लें
एक्सरसाइज के लिए अपनी मनपसंद फिजिकल एक्टिविटी का चुनाव करें जैसे, स्वीमिंग, जिम, डांस, योगा, रनिंग आदि। जिस एक्टिविटी को आप एंजॉय करते हैं, उसे आप लंबे समय करने में आनंद आएगा और आपको कुछ नया सीखने का मन है, उसे भी अपने लाइफस्टाइल का हिस्सा बना सकते हैं।
हेल्थ इंश्योरेंस जरूर लें
न्यू ईयर पर आपको एक हेल्थ इंश्योरेंस भी जरूर लेना चाहिए। जरूरी नहीं की आपको इसकी जरूरत पड़े, लेकिन कभी भी अगर कुछ इमरजेंसी में आपको जरूरत पड़ती है तो आप पर फाइनेंशली बर्डन ना आए, इसलिए किसी अच्छे से हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में इन्वेस्ट करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











