Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बारिश में मिलने वाला ये फल नहीं है 'संजीवनी' से कम, जानें इसे खाने के 5 फायदे
health benefits of pears : मानसून के साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इस दौरान खानपान में भी बदलाव आ जाता है। मानसून के दौरान इम्यूनिटी पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। शरीर की इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बढ़ाने के लिए विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बारिश में स्वस्थ रहने के लिए आपको मौसमी फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। इस दौरान आपको सीजनल फ्रूट का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए। इन्हीं में से एक है नाशपाती का फल। बारिश का मौसम नाशपाती का मौसम होता है। मधुमेह और हृदय रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। नाशपाती मानसून के महीनों में शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है।

इसमें विटामिन सी के अलावा पोटेशियम, फोलेट, कॉपर और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते है। यह सभी तत्व शरीर के लिए कई मायनों में जरूरी होते है। आइए जानते हैं नाशपाती खाने से 5 फायदे।
1. हृदय के लिए फायदेमंद
नाशपाती में पोटैशियम होता है जो हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इससे रक्त परिसंचरण सुधारता है और इसके सेवन से उच्च रक्तचाप के खतरे को कम किया जा सकता है।
2. वजन नियंत्रण
नाशपाती लो-कैलोरी फल होता है। इसमें फाइबर की अच्छी खासी मात्रा होती है जो भोजन को पचाने में मदद करता है और वेट को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसे खाने से भूख कम लगती है और वजन भी नहीं बढ़ता है।
3. पाचन तंत्र के लिए लाभकारी
नाशपाती में ऐसे एंग्जाइम होते है, जो पाचन क्रिया को तेज बनाते है। इन्हें खाने से पचाने में मदद मिलती हैं। इससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और पेट संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है।
4. डायबिटीज के मरीज जरूर खाएं
डायबिटीज के मरीजों के लिए नाशपाती बहुत फायदेमंद मानी जाती है। नाशपाती में एंथोसायनिन पाया जाता है, जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करते हैं, ऐसे में ये मधुमेह के खतरे को भी कम करता है। दरअसल नाशपाती में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसके कारण यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। डायबिटीज के मरीज इसे खा सकते हैं।
5. हड्डियों के लिए बेहतर
नाशपाती को हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें खूब कैल्शियम होता है। बोरान युक्त नाशपाती खाने से कैल्शियम अवशोषण और पीएच लेवल बना रहता है। हड्डियों को कमजोर होने से बचाने के लिए नाशपाती जरूर खाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











