Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Miss Universe Pakistan: कौन हैं एारिका रॉबिन? जिसके हुस्न की वजह से मच गया पूरे पाकिस्तान में बवाल!
Miss Universe Pakistan Erica Robin : पाकिस्तान की कराची में रहने वाली एरिका रॉबिन ने पिछले सप्ताह 'मिस यूनिवर्स पाकिस्तान' का खिताब जीता है। अब वो अगले महीने होने वाली अल सल्वाडोर में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करेंगी।
ऐसा पहली बार हो रहा है कि पाकिस्तान की तरफ से किसी ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। कई लोग एरिका की इस उपलब्धि से खुश हैं, तो वहीं पाकिस्तान में कई राजनेताओं और धार्मिक नेता एरिका से नाराज हैं। एरिका के मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भाग लेने की वजह से पाकिस्तानी सरकार ने इंटेलिजेंस ब्यूरो को जांच के आदेश दिए हैं। इसी हंगामे के बीच जानते हैं कि आखिर कौन है एरिका रॉबिन और कैसी हैं उनकी लाइफस्टाइल।

एरिका का बैकग्राउंड
एरिका का जन्म 14 सितंबर 1999 में कराची में रहने वाले एक ईसाई परिवार में हुआ। एरिका ने 2014 में कराची के सेंट पैट्रिक गर्ल्स हाई स्कूल से ग्रैजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ में गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में अपनी आगे की पढ़ाई की।
करीब छह साल बाद उन्होंने जनवरी 2020 में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। जुलाई 2020 में उन्होंने पाकिस्तान की DIVA मैगजीन में अपनी जगह बनाई। मॉडलिंग के अलावा एरिका ने फ्लो डिजिटल में असिस्टेंट मैनेजर के तौर पर भी काम किया है।

हुस्न की मल्लिका है एरिका
एरिका रॉबिन अपने स्टाइल से बॉलीवुड और हॉलीवुड की हसीनाओं को भी टक्कर देती हैं। सोशल मीडिया पर काफी तस्वीरें एरिका की वायरल होती रहती हैं। उनकी प्रोफाइल में तस्वीरें देखने के बाद आप स्क्रॉल करते ही रह जाओगे।एरिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके 43 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अब एरिका 18 नवंबर, 2023 को सैन साल्वाडोर में होने वाली मिस यूनिवर्स 2023 प्रतियोगिता में पाकिस्तान को रिप्रिजेंट करेंगी।
घूमने का शौक रखती है एरिका
एरिका को घूमना बेहद पसंद है। उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल को देखकर साफ पता चलता है कि ट्रेवल करना उनके शौक में से एक हैं। 2020 में उन्होंने पाकिस्तान के कई इलाकों में ट्रेवल किया। पाकिस्तान के अलावा वो विदेश में भी कई जगह घूम चुकी हैं।

क्यों बरपा मिस पाकिस्तान के नाम पर हंगामा
दरअसल दुबई के बिजनेस ग्रुप युजेन पब्लिशिंग एंड मार्केटिंग ने पाकिस्तान के नाम पर ये ब्यूटी कॉन्टेंस्ट करवाया। और इस मामले में वहां की सरकार से कोई अनुमति नहीं ली गई। जिसके बाद पाकिस्तान UAE सरकार से मिलकर इस मामले की जांच कर रही हैं।
houseofyugen.com नाम की एक वेबसाइट है जहां पाकिस्तान की 24-28 साल की महिलाओं को आवेदन करने के लिए कहा गया था। सभी आवेदन में से कराची की एरिका रॉबिन को मिस यूनिवर्स पाकिस्तान 2023 चुना गया।

सामने आया एरिका का बयान
वियन न्यूज़ ने एरिका रॉबिन का बयान छापा है। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है लेकिन मुझे नहीं पता कि लोग क्यों विरोध कर रहे हैं। शायद हो सकता है मैं मर्दों से भरे कमरे में स्विम शूट पहन कर रैंप वॉक कर रही थी इसलिए ऐसा हो रहा है।''



Click it and Unblock the Notifications











