Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
फटी ड्रेस पहन Cannes के रेड कार्पेट पर पहुंची उर्वशी रौतेला! सोशल मीडिया में वायरल हुआ Oops Moment
Urvashi Rautela's Dress Malfunction at Cannes 2025 : उर्वशी रौतेला, जो अक्सर अपने फैशन सेंस और ग्लैमरस लुक्स के चलते सुर्खियों में रहती हैं, एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है 78वें कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर हुआ उनका वॉर्डरोब मॉलफंक्शन। 'ओ एजेंट सीक्रेटो' (L'Agent Secret / The Secret Agent) की स्क्रीनिंग के दौरान, उर्वशी जैसे ही कैमरों के सामने पहुंचीं, उनकी ड्रेस में एक तकनीकी खामी सबकी नजर में आ गई।
दरअसल कैमरे के सामने हाथ हिलाते समय जैसे ही उर्वशी की आर्म के पास उनकी ड्रेस में छेद दिखाई दिया, सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया। कुछ लोगों को पहले तो लगा कि यह ड्रेस का हिस्सा है या कोई डिजाइन डिटेल है, लेकिन ध्यान से देखने पर साफ हो गया कि गाउन फट गया था।

उर्वशी ने क्या पहना था?
रेड कार्पेट पर उर्वशी ने काले रंग का सिल्की सैटिन गाउन पहना था, जिसे नाजा सादे कॉउचर ने डिजाइन किया था। इस गाउन में क्रू नेकलाइन, स्वीटहार्ट नेक डिटेलिंग, कोर्सेटेड फिटिंग, मिड्रिफ हगिंग सिलुएट, पूरी लंबाई की शीयर स्लीव्स, वॉल्यूमिनस स्कर्ट और एक लंबी ट्रेन शामिल थी। उन्होंने इस लुक को ट्विस्टेड अपडू हेयरस्टाइल, एम्बेलिश्ड पिंक क्लच, एमेरल्ड कट ईयररिंग्स, कोरल ब्राउन ग्लॉसी लिप शेड, विंग्ड आईलाइनर, मस्कारा, हाईलाइटर और फ्लश्ड चीक्स के साथ कम्प्लीट किया।
Urvashi Rautela :- First Indian to have a torn dress at Cannes? pic.twitter.com/ZqePMasB4K
— raman (@Dhuandhaar) May 18, 2025
सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट होते ही नेटिजन्स ने उर्वशी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ ने यह तक कह दिया कि उर्वशी ने यह ड्रेस जानबूझकर ऐसी पहनी ताकि सुर्खियों में बनी रहें। वहीं, कई लोगों ने इसे एक ईमानदार मिस्टेक बताया और कहा कि फैशन के बड़े इवेंट्स में इस तरह की घटनाएं आम होती हैं।
एक्ट्रेस ने चालाकी से छिपा दी गड़बड़ी
दिलचस्प बात यह रही कि उर्वशी को शायद इस मॉलफंक्शन की जानकारी ही नहीं थी। वह पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कैमरे के सामने पोज देती रहीं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर भी इस लुक की कुछ तस्वीरें साझा कीं, लेकिन चालाकी से उन्होंने वही एंगल चुना जिसमें ड्रेस की खामी नज़र नहीं आ रही थी।
पहला लुक भी हुआ था वायरल
जहां कुछ यूज़र्स उनके प्रोफेशनलिज़्म की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ मीम्स बनाकर उनका मज़ाक भी उड़ा रहे हैं। एक यूज़र ने मजाक में लिखा कि उर्वशी अब इस ड्रेस पर एक घंटे का पॉडकास्ट करेंगी कि उन्होंने फटी ड्रेस क्यों पहनी। यह पहली बार नहीं है जब उर्वशी अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रही हैं। पिछले साल भी कांस फेस्टिवल के दौरान उन्होंने 4 लाख रुपये का तोता कैरी किया था, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था।



Click it and Unblock the Notifications











