Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Cannes 2025: Parrot Clutch के बाद डायमंड वाला Bikini पर्स लिए दिखीं उर्वशी रौतेला, इसकी कीमत कर देगी हैरान
Urvashi Rautela bikini diamond bag : उवर्शी रौतेला जब भी किसी इवेंट में जाती हैं, तो उनके स्टाइल पर हर किसी की नजरें टिकी रह जाती हैं। चाहे वे देश में हों या विदेश में, उनकी ग्लैमरस उपस्थिति हमेशा ही चर्चा का विषय बन जाती है। खासकर तब से जब वे कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी हैं, तब से उनके रेड कार्पेट लुक्स ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उनके खासकर हीरों से जड़े बैग्स सुर्खियों में बने हुए हैं।
पहले दिन उर्वशी ने तोते वाला अनोखा बैग लेकर रेड कार्पेट पर कदम रखा था, जिसने सबका ध्यान खींचा। लेकिन अब जब वे हीरों से जड़ा हुआ एक खास 'बिकिनी बैग' लेकर आईं, तो सभी की निगाहें उनके कपड़ों से हटकर इस बैग पर ही टिक गईं। इस बैग को उन्होंने बड़े गर्व से फ्लॉन्ट किया, जिससे उनकी पर्सनैलिटी में चार-चांद लग गए। जहां कुछ लोगों ने उनके इस लुक की तारीफ की, वहीं कुछ ने मेकअप और बैग को लेकर अपनी-अपनी राय भी दी।

ऐसा था उर्वशी का लुक
अब बात करते हैं उनके गाउन की, जो उनका तीसरा रेड कार्पेट लुक था। इस लुक में उन्होंने Judith Leiber के कस्टम 'एलीसियन ग्लो' गाउन को चुना। न्यूड और शिमरी फैब्रिक से बना यह गाउन उनके ग्लैमरस लुक को और भी निखार रहा था।
इस गाउन में न्यूड बेस पर सेक्विन सितारे और स्टोन्स की खूबसूरती ने इसे बेहद खास बना दिया था। सिल्वर और गोल्डन एम्बेलिशमेंट नेकलाइन को खूबसूरती से परिभाषित कर रहे थे और यह शॉर्ट ड्रेस की तरह उनकी कमर तक जा रहा था। बॉडी फिटेड स्कर्ट के नीचे फ्लेयर्स को भी सिल्वर और गोल्डन सेक्विन सितारों से सजाया गया था, जिससे पूरा आउटफिट चमकदार और भव्य लग रहा था।
उवर्शी के इस गोल्डन बिकिनी डायमंड बैग की कीमत
लेकिन इस पूरे लुक की सबसे बड़ी खासियत उनका बिकिनी बैग था। यह कोई साधारण बैग नहीं था, बल्कि Judith Leiber द्वारा डिजाइन किया गया एक लग्जरी बैग था, जिसमें हीरे और क्रिस्टल लगे हुए थे। इस गोल्डन बिकिनी डायमंड बैग की कीमत आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार लगभग 5,14,185 रुपये है।
इस बैग का मेटैलिक गोल्ड बिकिनी टॉप क्रिस्टल कट्स वाले खूबसूरत नेकलेस से सजाया गया था। इसमें राउंड क्रिस्टल, टीयरड्रॉप शेप्स, फ्रिंज डिटेल और ट्रिलियन-ड्रॉप पेंडेंट की सजावट इसे बेहद खास बना रही थी। इसके साथ पर्ल्स और सेमी-प्रेशियस स्टोन्स का इस्तेमाल बैग को एक यूनिक और शानदार फिनिशिंग टच दे रहा था।
इस तरह, उर्वशी रौतेला ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में न केवल अपने गाउन से बल्कि अपने खास और महंगे बिकिनी बैग से भी सबका दिल जीत लिया। उनकी इस ग्लैमरस और स्टाइलिश एंट्री की सब जगह चर्चे हो रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications











