Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
निर्मला सीतारमण हर साल बजट पर पहनती है खास हैंडलूम साड़ी, 2019 से अब तक देखे वित्तमंत्री के साड़ी लुक
Nirmala Sitharaman's Budget Day sarees Look from 2019 to 2023: केंद्र वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगामी 1 फरवरी को लगातर छठी बार बजट पेश करेंगी। यह अगले वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम बजट होगा। हर साल बजट पेश करने के दौरान निर्मला सीतारमण अलग-अलग साड़ियों में नजर आई।
जिसकी खूब चर्चा भी हुई। बजट के दिन वो जो भी साड़ी पहनती हैं उसका खास महत्व होता है, हर साल बजट पर वह हथकरघा साड़ी पहनें नजर आती हैं जो उनके साड़ी प्रेम को साफ दर्शाता है।
पिछले पांच सालों में निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए साड़ियां पहनी हैं, आइए उनकी खासियत जानते हैं।

बजट 2019
2019 में निर्मला सीतारमण ने अपने कार्यकाल में पहला बजट पेश किया था। इसकी प्रस्तुति के लिए उन्होंने चमकदार गुलाबी साड़ी पहनी थी जिसमें गोल्डन कलर का बॉर्डर था। इस साड़ी का नाम मंगलगिरी है। साल 2019 के बजट में उन्होंने ब्रीफकेस को बही खाते के साथ रिप्लेस किया था। इसके साथ ही उन्होंने बजट को रेशमी लाल कपड़े में लपेटा था जिसके ऊपर राष्ट्रीय प्रतीक उभरा हुआ था।

बजट 2020
साल 2020 के केंद्रीय बजट के लिए वित्त मंत्री ने सुनहरे पीले रंग को चुना था। इस दिन उन्होंने रेशम की सुनहरी पीली साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पहना था। पीले रंग को अक्सर भारतीय समृद्धि के साथ जोड़कर देखते हैं इसलिए बजट के दिन पीला रंग अपने आप में खास महत्व रखता है।

बजट 2021
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2021 के केंद्रीय बजट के लिए लाल और ऑफ वाइट की पोचमपल्ली सिल्क साड़ी को चुना था। इस साड़ी के साथ उन्होंने प्लेन रेड कलर का ब्लाउज पहना था। साड़ी की खासियत इसके बॉर्डर में थी जिसके चारों ओर इकत पैटर्न का डिजाइन बना था।

बजट 2022
केंद्रीय बजट 2022 के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लुक बेहद खास था। इस दिन वह हथकरघा से बुनाई की हुई साड़ी में संसद पहुंच थी। वित्त मंत्री ने इस दिन गहरे मरून रंग की साड़ी पहनी थी जिसमें चांदी के धागों का वर्क था। इस साड़ी का नाम बोमकाई है, इसे मुख्य रूप से भारत के पूर्वी राज्य ओडिशा में बनाया जाता है।

बजट 2023
साल 2023 में मंदी और महंगाई के बीच वित्त मंत्री ने 2023 का बजट पेश किया था। इसके लिए उन्होंने सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी पर पारंपरिक तरीके से कसूती (Kasuti) का काम किया गया था। पारंपरिक रूप से कढ़ाई शिल्प के लिए कसूती को जीआई (GI Tag) भी मिल चुका है। इस कढ़ाई को धारवाड़ क्षेत्र के लिए अनोखा माना जाता है। हाथ से बनी इस साड़ी पर हाथी, रथ, मंदिर, मोर, हिरण और कमल की कढ़ाई की जाती है। वित्त मंत्री की इस साड़ी पर रथ, मोर और कमल का काम किया गया था। इस रेशम की साड़ी का वजन 800 ग्राम था जिसे धारवाड़ के 'अराठी क्राफ्ट्स' ने डिजाइन किया था।



Click it and Unblock the Notifications











