Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
मेट गाला पर दिखा सेलेब्स का शानदार फैशन, किम कार्दिशयन के अजीबो गरीब स्टाइल ने किया हैरान
न्यूयॉर्क में मेट गाला 2021 का शानदार आयोजन हुआ है। न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के इवेंट मेट गाला में हॉलीवुड सेलेब्स का स्टाइलिश लुक देखने को मिला है। मेट गाला पर अक्सर सेलेब्स अजीबो गरीब आउटफिट पहने नजर आते हैं।

उनका अजीबो गरीब फैशन स्टाइल दुनियाभर के लोगों को आकर्षित करता है। चलिए देखते हैं मेट गाला 2021 के अजीबो गरीब लुक्स।

किम कार्दशियन
मेट गाला 2021 में हॉलीवुड मॉडल किम कार्दशियन का अजीबो गरीब लुक काफी सुर्खियों में है। किम ने अपने अजीबो गरीब आउटफिट से सबको हैरान कर दिया है। मेट गाला के रेड कारपेट पर किम ब्लैक आउटफिट में नजर आई है, लेकिन उनके आउटफिट की अजीब बात है कि उनका चेहरा ब्लैक कपड़े से कवर है। उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। सोशल मीडिया पर उनके लुक को लेकर कई मीम भी बन रहे है।

रिहाना
मेट गाला के कारपेट पर रिहाना का भी अजीबो गरीब लुक देखने को मिला है। मेट गाला पर रिहाना ने अपने अलग स्टाइल से सबको हैरान कर दिया है। रिहाना रेड कारपेट पर ब्लैक गाउन पहने नजर आई है।

जेनिफर लोपेज
जेनिफर लोपेज मेट गाला के कारपेट पर ब्राउन कलर की हाई स्लिट गाउन में नजर आईं है। जेनिफर की ड्रेस बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस है। जेनिफर रेड कारपेट पर अपने बॉयफ्रेंड बेन अफ्लेक के साथ नजर आईं है। डीप नेक लाइन गाउन में जेनिफर लोपेज का लुक काफी शानदार लग रहा है।

बिली एलीश
बिली एलीश मेट गाला के कारपेट पर प्रिंसेस गाउन में नजर आई हैं। लाइट पिंक गाउन में बिली एलीश बेहद खूबसूरत और स्टनिंग लग रही हैं। बिली एलीश प्रिंसेस लुक सबको पसंद आ रहा है।

नाओमी ओसाका
मेट गाला 2021 के रेड कारपेट पर नाओमी ओसाका के लुक से सबका ध्यान आकर्षित किया है। नाओमी के आउटफिट से ज्यादा उनका हेयरस्टाइल चर्चा में रहा है। रेंड एंड ब्लैक फेदर लुक हेयरस्टाइल लाइमलाइट में रहा है। बता दें कि नाओमी मेट गाला इवेंट की को होस्ट हैं।



Click it and Unblock the Notifications











