Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
रैपर लील नैस एक्स के मेट गाला लुक देखकर लोग कर रहे हैं यह कमेंट्स
मेट गाला की शुरूआत हो चुकी हैं। यूं तो मेट गाला हर साल मई की शुरुआत में आयोजित किया जाता है। लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे 2020 में रद्द कर दिया गया था। इस साल भी इसे सितंबर तक के लिए पोस्टपोन कर दिया गया था। इस बार मेट गाला दो चरणों में आयोजित किया जाएगा, पहला सितंबर 2021 में और दूसरा मई 2022 में आयोजित होगा। मेट गाला की शुरूआत में ही कुछ बेहतरीन फैशन व स्टाइल्स देखने को मिल रहे हैं। हालांकि, रैपर लील नैस एक्स के फैशन सेंस ने सबको हैरान कर दिया। उन्होंने एक नहीं, बल्कि तीन अलग-अलग आउटफिट्स के जरिए अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट किया। उनके इन अलग लुक्स की खासियत यह रही कि उन्होंने कुछ ही सेकंड्स में अपने पूरे लुक को बदल दिया। एक बॉडीकॉन से फ्लेयर्ड केप लुक यकीनन काफी अलग लग रहा था। तो चलिए देखते हैं लील नैस एक्स के मेट गाला 2021 लुक्स-

केप लुक
अपने पहले लुक में लील नैस एक्स ने ड्रामेटिक गोल्ड केप आउटफिट कैरी किया था, जिसे गोल्ड बीडिंग से कवर किया गया था। उनका यह केप आउटफिट काफी बड़ा था, जिसमें हाई कॉलर, शोल्डर पैड और एक पैनल वाली फ्लोर-स्वीपिंग बिग ट्रेन थी। इस केप लुक में उनके हैंड भी विजिबल नहीं थे और गोल्डन केप में एक ज़िपर फ्रंट था।

आर्मर सूट
लील नैस एक्स का यह आर्मर सूट यकीनन एक फ्यूचरिस्टिक लुक दे रहा था। उनके इस गोल्डन आर्मर सूट के बॉडिस में वर्साचे सिग्नेचर एम्बॉस्ड लोगो भी था। उन्होंने इसे अपने गोल्डन स्टड इयररिंग्स और गोल्ड विंग्ड आईलाइनर के साथ मैच किया।

बॉडीकॉन आउटफिट
इसके बाद लील नैस एक्स ने अपने थर्ड आउटफिट को रिवील किया। जो एक बॉडीकॉन सूट था। इसमें क्रिस्टल्स बेहद ही अच्छे लग रहे थे और वर्साचे के सिग्नेचर हाउस प्रिंट भी था। इसमें एक ज़िपर फ्रंट और स्पार्कली गोल्ड और ब्लैक डिज़ाइन बेस था। स्टार अपने कम्फर्ट सूट में बेहद शानदार लग रहा था। इसके साथ चोकर नेकपीस ने उनके लुक को और भी खास बनाया।

इंटरनेट पर मिल रहे हैं यह रिएक्शन्स
रैपर लील नैस एक्स का यह अनोखा अंदाज लोगों को बेहद ही पसंद आ रहा है और ट्विटर पर इसे काफी अच्छे रिएक्शन्स मिल रहे हैं। इतना ही नहीं, लोग लील नैस एक्स की मेट गाला 2019 के लेडी गागा के लुक्स से तुलना कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि इस साल लील नैस एक्स ने लेडी गागा के 2019 मेट गाला लुक्स को भी पीछे छोड़ दिया है।
तो आपको रैपर लील नैस एक्स का यह अनोखा अंदाज कैसा लगा? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications











