Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
शादी पर लाल के अलावा इन रंगों के लहंगे भी कर सकती हैं ट्राई
फैशन डिज़ाइनर्स से ही जानते हैं कि शादी के दिन लाल रंग के अलावा अपने लहंगे में आप कौन-सा नया रंग चुन सकती हैं। तो आइए तोड़ते हैं दुल्हन के लिए लाल रंग के लहंगे की परंपरा को।
जल्द ही वेडिंग सीज़न शुरु होने वाला है। शादी में बोल्ड और खूबसूरत दिखने में ड्रेस का कलर, ज्वेलरी और आपका हेयरस्टाइल, ये सभी चीज़ें काफी जरूरी होती हैं।
आमतौर पर दुल्हनें अपनी शादी के लहंगे का रंग लाल, गुलाबी या गोल्डन ही चुनती हैं लेकिन आपको बता दें कि ये फैशन अब पुराना हो चुका है।
आपको अपनी शादी पर सुंदर के साथ-साथ सभ्य भी दिखना है। शादी पर दुल्हन का लाल रंग का जोड़ा काफी पुरानी सी बात लगती है। अगर आप अपनी शादी पर कुछ खास और अलग दिखना चाहती हैं तो।

आपको अपने लहंगे का कलर थोड़ा बदलना पड़ेगा। अपनी शादी के दिन कुछ खास और अलग दिखने के लिए अपने आउटफिट के लिए आप कई अलग कलर्स भी चुन सकती हैं।
तो चलिए फैशन डिज़ाइनर्स से ही जानते हैं कि शादी के दिन लाल रंग के अलावा अपने लहंगे में आप कौन-सा नया रंग चुन सकती हैं। तो आइए तोड़ते हैं दुल्हन के लिए लाल रंग के लहंगे की परंपरा को।
सिक्यूइंड शैंपेन लहंगा
दुल्हन अपनी ज्वेलरी में गोल्डन रंग तो पहनती ही लेकिन अब लहंगा भी गोल्डन पहन सकती हैं। आजकल गोल्डन कलर के ब्राइडल आउटफिट खूब पसंद किए जा रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से लेकर असिन तक ने अपनी शादी पर रेड की जगह गोल्डन आउटफिट पहना था। आप भी अपनी शादी के दिन गोल्डन टच का सिक्यूइंड शैंपेन लहंगा पहन सकती हैं। शादी के दिन गोल्डन कलर के लहंगे में आप किसी राजकुमारी से कम नहीं लगेंगीं।

फेडेड शैंपेन लहंगा
सबकी पसंद अलग-अलग होती है। इसी तरह कुछ दुल्हनों को भी रंग-बिरंगे लहंगे की बजाय हल्के और फेडेड ब्राइडल ड्रेसेस पसंद आती हैं। तो अगर आप अपनी शादी पर फेडेड शैंपेन कलर का लहंगा पहनने के बारे में सोच रहीं हैं तो आप इसके साथ कोई चमकती हुई ज्वेलरी पहन सकती हैं।
बैंगनी रंग लहंगा
पर्पल यानि बैंगनी रंग सिर्फ यंग या टीनएज लड़कियों पर ही नहीं बल्कि दुल्हनों पर भी खूब जचता है। इस रंग का ब्राइडल लहंगा आपको रॉयल्टी के साथ-साथ एक प्रिंसेस लुक देगा।
कलरफुल लहंगा
ऐसा जरूरी नहीं है कि शादी के लिए लाल ही सबसे ज्यादा कलरफुल रंग हो। आप कोई और बेहतरीन रंग भी ट्राई कर सकती हैं। आप नीले रंग के लहंगें पर कई और रंगों की डिज़ाइनिंग वाला लहंगा भी ले सकती हैं।
सफेद लहंगा
अगर आप अपनी शादी के दिन सिर्फ सुंदर नहीं बल्कि बिलकुल अलग अंदाज़ में दिखना चाहती हैं तो आप सफेद रंग का लहंगा पहन सकती हैं। ब्राइडल लहंगे में ये रंग आपको बिलकुल भी निराशा नहीं करेगा और आपकी लुक में चार चांद लगा देगा।
पीच लहंगा
पीच कलर का ब्राइडल लहंगा भारतीय स्किन टोन को सबसे ज्यादा मैच करता है। अपनी वेडिंग पर आप पीच कलर के लहंगे के साथ फ्लोरल ज्वेलरी पहन सकती हैं। इस कॉम्बिनेशन के साथ आप बेहद अलग दिखेंगीं।
मिंट लहंगा
शादी के लिए मिंट कलर का लहंगा बड़ा क्लासी लगेगा। मिंट कलर काफी अलग और आकर्षित रंग है जो आपके ब्राइडल लुक में चार चांद लगा सकता है। गोल्डन रंग के वर्क के साथ मिंट कलर का लहंगा और उस पर पेप्लम चोली, क्या गजब ढाएगी।
ऑरेंज लहंगा
लाल का ही एक दूसरा रंग है ऑरेंज यानि संतरी रंग। अपनी शादी के दिन आप इस रंग का लहंगा भी पहन सकती हैं। ऑरेंज कलर के लहंगे पर गोल्डन रंग की कढ़ाई इसकी चमक को और बढ़ा देंगी।
गुलाबी रंग
फेमिनिज्म को हमेशा से ही गुलाबी यानि पिंक कलर ने परिभाषित किया है। आप इस रंग को अपनी ब्राइडल ड्रेस में भी शामिल कर सकती हैं। इस रंग में आपके चेहरे की चमक और बढ़ जाएगी।
सबट्ल पिंक लहंगा
अगर आप गुलाबी रंग में थोड़ा तड़का लगाना चाहती हैं तो सबट्ल पिंक भी ट्राई कर सकती हैं। पिंक का ये शेड धासू लुक देगा।
पॉवर पिंक लहंगा
अपने डी-डे को कुछ और भी ज्यादा खास बनाने के लिए आप पॉवरफुल पिंक पहन सकती हैं। अपनी शादी की ड्रेस के लिए आपने जो भी सपने संजोए थे उन्हें ये रंग जरूर पूरा करेगा।
तो हमें जरूर बताइएगा कि आपको ब्राइडल लहंगे में कौन-सा रंग सबसे ज्यादा पसंद आया? नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में हमें बताएं कि आप अपनी शादी पर कौन-से रंग का लहंगा पहनने वाली हैं। अगर आप कुछ अलग दिखना चाहती हैं तो लाल को भूल जाइए।



Click it and Unblock the Notifications











