Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Valentines Day पर दिखना है गॉर्जियस? कृति सेनन के इन लुक 6 लुक को करें ट्राय, पार्टनर हो जाएंगा इम्प्रेस
Valentines Day आने में कुछ दिन रह गए हैं। अगर आप भी वेलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ डेट पर जानें का प्लान कर रही हैं और इस हसीन शाम को गॉर्जियस दिखने के लिए अभी से आप इस
कशमकश में होंगी कि इस खास दिखने के लिए आप क्या पहनें और क्या नहीं? अगर आप कुछ ग्लैमर्स और बोल्ड लुक चाहते हैं तो अपने पार्टनर के सामने गॉर्जियस दिखने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं।
कृति सेनन बॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश दिवाज में से एक हैं और आप इस खास मौके पर ग्लैमर्स दिखने के लिए कृति के लुक से इंस्पीरेशन ले सकती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कृति के 6 डेट नाइट परफेक्ट स्टाइलिश और ग्लैमर्स लुक-

हॉल्टर नेक मिड लेंथ ड्रेस
वेलेंटाइन वीक में अगर आप पार्टनर के साथ डेट पर जा रही हैं और तो अपने लुक को स्टनिंग बनाने के लिए कृति सेनन की ये हॉल्टर नेक सी-ग्रीन मिड-लेंथ ड्रेस को रीक्रिएट कर सकती हैं। ये ड्रेस दिखने में जितनी स्टाइलिश है, आपकी पर्सनैलिटी को गॉर्जियस बनाने का भी काम कर सकती है। इसके लिए आप मैचिंग हाई हील्स और हूप इयररिंग्स पेयर कर अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

ग्लिटरी ड्रेस
ग्लिटरी डिजाइन वाली इस आउटफिट में कृति सेनन काफी बोल्ड और गॉर्जियस दिख रही हैं। यह ड्रेस वेलेंटाइन डे डेट के लिए परफेक्ट आउटफिट हो सकता है। आप भी खूबसूरत दिखने के लिए ऐसा कुछ लुक रिक्रिएट कर सकती हैं।

जंपसूट विद स्लीक बैक बेल्ट
अगर आप वेलेंटाइन डे पर ड्रेस की जगह कुछ और ट्राय करना चाहती हैं तो कृति की तरह मिडनाइट ब्लू जंपसूट भी पहन सकती हैं। इसमें वन-शोल्डर नेकलाइन, बॉडीकॉन फिट और रेट्रो-चिक बेल-बॉटम वाला ट्राउजर है, जो आपको इन सर्द रातों में हॉट लुक देगा। आप भी इस ड्रेस को कृति की तरह स्लीक बैक बेल्ट के साथ एक्सेसराइज करके पहन सकते हैं। यह मोनोक्रोम आउटफिट में एक अलग टच जोड़ रहा है। आप भी कृति की तरह एक्स्ट्रा एक्सेसरीज को कैरी कर सकते हैं। जिस तरह कृति ने गोल्डन हूप इयररिंग्स पहने हैं उसी तरह आप भी ऐसे ही इयररिंग्स कैरी कर सकते हैं।

शिमरी ड्रेस
वेलेंटाइन डे पर कृति का पिंक कलर का शिमरी वन शोल्डर हाई स्लिट ड्रेस भी वैलेंटाइन डे डेट नाइट के लिए परफेक्ट लुक है।

नियोन ड्रेस
कृति सेनन की यह नियॉन लाइम ग्रीन बिशप स्लीव्स ड्रेस भी वेलेंटाइन डे डेट नाइट के लिए परफेक्ट च्वॉइस बन सकती है। इस कॉकटेल ड्रेस के साथ डीप वी नेकलाइन शॉर्ट ड्रेस पार्टी के लिए खूब सही लगेगा।

विंटर ड्रेस फॉर डेटनाइट
कृति का ये वुलन स्कर्ट और टीशर्ट लुक वेलेंटाइन डे के लिए काफी स्टाइलिश लुक है। आप ठंड में खुद को प्रोटेक्ट करने के साथ ही स्टाइलिश भी दिखा सकती हैं। इसके साथ ही बूट और ब्रॉड बेल्ट इस लुक पर चार चांद लगा देंगे।



Click it and Unblock the Notifications











