Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Shloka Mehta ने क्रूज पार्टी में पहनी पॉपलिन ड्रेप्ड मैक्सी, लाखों की इस ड्रेस में देवरानी को दी मात
Shloka Mehta Dress Cost : अनंत-राधिका की दूसरी प्री- वेडिंग पार्टी को खत्म हुए कुछ दिन हो चुके हैं। अब इस ग्रैंड फंक्शन की तस्वीरे सामने आ रही हैं। इस बार यह प्री वेडिंग फंक्शन इटली के एक फेमस क्रूज पर हुई थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने शिरकत की थी। अब सोशल मीडिया में अंबानी फैमिली से लेकर सेलेब्स तक की तस्वीरें वायरल हो रही है। अब सोशल मीडिया में श्लोका मेहता की एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें वो पॉपलिन-ड्रेप्ड मैक्सी ड्रेस में नजर आ रही है।
इस ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। अपने इस लुक से वो होने वाली देवरानी को स्टाइल में टक्कर देते हुए नजर आई।

आइए एक नजर डालते हैं श्लोका के लुक पर। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के क्रूज सेलिब्रेशन के आखिरी इवेंट 'ला डोल्से वीटा' के लिए श्लोका मेहता ने एक सॉफ्ट पिंक कलर की ऑफ-शोल्डर मैक्सी ड्रेस पहनी थी, इस स्वीटहार्ट नेकलाइन वाली ड्रेस में एक फिटेड कोर्सेट बोडिस थी और निचले हिस्से में पॉपलिन ड्रेप्ड थे। मेकअप का हल्का टच और बीच से खुले बालों ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे। लुक को कम्प्लीट करने के लिए श्लोका ने डेजी स्टाइल वाले डायमंड इयररिंग्स पहन रखा था। श्लोका की ड्रेस इस इवेंट के लिए एकदम परफेक्ट थी, जिसका ड्रेस कोड इटैलियन समर था।
श्लोका मेहता अपनी पिंक कलर की पॉपलिन-ड्रेप्ड मैक्सी ड्रेस में काफी गॉर्जियस लग रही थीं। एक इंस्टा फैन पेज के अनुसार, श्लोका की ड्रेस 'Giambattista Valli ' ब्रांड की थी और इसकी कीमत 3745 डॉलर यानी 3 लाख 13 हजार रुपए है।



Click it and Unblock the Notifications











