Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Latest Blouse Design: सावन में ट्रेंड कर रहे हैं ये 7 ब्लाउज कलर, ग्रीन साड़ी के साथ लगेंगे परफेक्ट
Latest Blouse Design For Sawan: सावन का महीना हरियाली, उत्सव और पारंपरिक सुंदरता का प्रतीक होता है। इस मौसम में हरे रंग की साड़ी पहनना तो एक परंपरा सी बन गई है। कई बार महिलाओं के लिए परेशानी तब हो जाती है जब उनकी महंगी-महंगी साड़ियों के ब्लाउज टाइट हो जाते हैं या ढीले हो जाते हैं। ऐसे में सबसे बड़ी टेंशन ये होती है कि कौन सी साड़ी के साथ कौन से रंग का ब्लाउज पहनना चाहिए। क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी ग्रीन साड़ी के साथ कौन-सा ब्लाउज कलर आपको सबसे अलग और स्टाइलिश लुक दे सकता है?
2025 के सावन में महिलाएं न सिर्फ पारंपरिक दिखना चाहती हैं बल्कि ट्रेंडी भी। ऐसे में सही ब्लाउज का चुनाव आपकी पूरी लुक को निखार सकता है। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे 7 ट्रेंडिंग ब्लाउज कलर, जो आपकी ग्रीन साड़ी के साथ परफेक्ट कॉम्बिनेशन देंगे।
1. गोल्डन ब्लाउज - पारंपरिक और रॉयल
गोल्डन रंग हर साड़ी को रिच टच देता है। ग्रीन साड़ी के साथ गोल्डन जरी या सीक्विन वर्क वाला ब्लाउज पहनकर आप सावन की पूजा से लेकर तीज त्योहार तक सबमें छा सकती हैं।

2. पर्पल (बैंगनी) ब्लाउज - क्लासिक कॉन्ट्रास्ट
ग्रीन और पर्पल की जोड़ी सदाबहार है। सिल्क, साटन या मखमल के पर्पल ब्लाउज में एम्ब्रॉएडरी या कुंदन वर्क हो तो वो लुक और भी रॉयल बन जाता है।
3. ऑरेंज ब्लाउज - इनर्जी और ताजगी का कॉम्बो
ऑरेंज और ग्रीन का कॉम्बिनेशन आंखों को बहुत आकर्षक लगता है। ये रंग खासतौर पर सावन के मेलों और झूलों के समय में आपको यंग और फ्रेश लुक देगा।

4. गुलाबी (पिंक) ब्लाउज - नारीत्व और नजाकत
पिंक ब्लाउज, खासकर बेबी पिंक या रानी पिंक शेड्स ग्रीन साड़ी के साथ बहुत खूबसूरत लगते हैं। इसे लेस, गोटा-पट्टी या मिरर वर्क के साथ पहनें और फेस्टिव लुक पाएं।

5. रॉयल ब्लू ब्लाउज - एलीगेंट और बोल्ड
रॉयल ब्लू ब्लाउज ग्रीन साड़ी को मॉडर्न टच देता है। यदि आप सावन में थोड़ा हटकर और एलिगेंट दिखना चाहती हैं, तो यह परफेक्ट ऑप्शन है।

6. सफेद या ऑफ व्हाइट ब्लाउज - शुद्धता का प्रतीक
ग्रीन साड़ी के साथ सफेद रंग का सिंपल कॉटन या चिकनकारी ब्लाउज एकदम देवतुल्य और सौम्य लुक देता है। पूजा-पाठ या पारिवारिक आयोजनों में ये बेहद सुंदर लगता है।

7. मरून ब्लाउज - डीप एंड ड्रामैटिक
मरून कलर ब्लाउज सावन के उत्सवों के लिए परफेक्ट है। इसमें अगर थोड़ा सा ज़री या बीड वर्क हो तो यह आपको ट्रेडिशनल क्वीन बना देगा।

Extra Styling Tips:
ब्लाउज नेक डिजाइन में बोट नेक, स्वीटहार्ट नेक, और V नेक स्टाइल सावन में ट्रेंड कर रहे हैं।
बैक डिजाइन में डोरी, टशल और कट-आउट स्टाइल आजकल बेहद फेमस हैं।
फैब्रिक में सिल्क, नेट, बनारसी और मिरर वर्क वाले ब्लाउज ज्यादा पॉपुलर हैं।
साड़ी के पल्लू के साथ कॉम्प्लिमेंट्री दुपट्टा या बेल्ट भी स्टाइल को नया ट्विस्ट दे सकता है।



Click it and Unblock the Notifications











