Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
इस पतली डोरी वाली ड्रेस को सामंथा से पहले पहन चुकी हैं प्रियंका और बेला हदीद, कीमत होश उड़ जाएंगे..
Samantha Ruth Prabhu Wear Dress Worth Rupees 82 thousand : बॉलीवुड के कई सेलिब्रेटीज ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की झलकियां सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने भी इस मौके पर फैंस के साथ एक ग्लैमरस तस्वीर शेयर की। उनकी इस फोटो में खूबसूरत दृश्य से ज्यादा ध्यान उनकी आउटफिट ने खींचा। सामंथा ने फोटो में जो आउटफिट पहना हुआ है।

बिल्कुल ऐसा ही आउटफिट 2021 में प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में अपने रेस्टोरेंट 'सोना' की ओपनिंग डे पर पहना हुआ था।
अगर बात करें ड्रेस की डिटेलिंग की तो तस्वीर में सामंथा ने दुबई में न्यू ईयर ईव सेलिब्रेट किया था और इस मौके पर उन्होंने जैक्विमस ब्रांड की व्हाइट कलर की एक बेहद खूबसूरत हाई स्लिट ड्रेस बैकलेस पतली स्ट्रैप्स पहनी हुई नजर आ रही थी और उन्होंने नो मेकअप और बालों को खुला छोड़कर अपना लुक कम्प्लीट किया था।

प्रियंका का लुक
वहीं बात करें प्रियंका के लुक की तो 2021 में रेस्टोरेंट में पार्टी में जैक्विमस ब्रांड की व्हाइट कलर की एक बेहद खूबसूरत हाई स्लिट ड्रेस को पहना था। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया में शेयर की थी। उन्होंने इस बेहतरीन ड्रेस के साथ गोल्डन हील्स पहनी थी। प्रियंका ने ड्रेस के साथ खूबसूरत बन बना रखा था। इसके अलावा एसेसरीज में हूप्स, ब्रासलेट, अंगूठी और लेयर्ड नेकलेस से अपने लुक को कम्प्लीट किया था। इस ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत लग रही थी।

ड्रेस की कीमत
सामंथा और प्रियंका ने जो जैक्वेमस ब्रांड की ड्रेस अलग-अलग अवसर पर पहनी थी, उस ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस ड्रेस का नाम La robe Saudade longue है और इसकी कीमत 985 अमेरिकी डॉलर (लगभग 82,070 रुपये) है।

जीजी हदीद नजर आ चुकी हैं ये ड्रेस
प्रियंका से पहले यह ड्रेस हॉलीवुड मॉडल जीजी हदीद ने अपनी 2020 की रैंप वॉक के दौरान पहनी थी। वह उस समय प्रेग्नेंट थीं और इसी के चलते उन्होंने इतिहास रचा था।



Click it and Unblock the Notifications











