Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
दिवाली या प्री-वेडिंग फंक्शन में दिखना है Extra Ordinary,रश्मिका मंदाना के ये 5 साड़ी-ब्लाउज लुक है बेस्ट
Rashmika Mandanna Saree With Stylish Blouse Designs : दिवाली में कुछ ही दिन रह गए हैं। इसके बाद वेडिंग सीजन भी शुरु हो जाएगा। अगर आप दिवाली और प्री वेडिंग के लिए आउटफिट्स की तलाश कर रहे हैं और आप चाहती हैं कि फेस्टिव और वेडिंग सीजन में हर कोई आपकी तारीफ करे, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं रश्मिका मंदाना के 5 बेस्ट साड़ी और ब्लाउज पैटर्न। जिन्हें फेस्टिव और वेडिंग सीजन में रिक्रिएट करके आप काफी ग्लैमर्स दिख सकती हैं।

लाइटवेट लहरिया पैटर्न साड़ी
रश्मिका की ये लाइटवेट डिजाइनर साड़ी जिसमें अलग-अलग रंग की लहरिया पैटर्न साड़ी फेस्टिव सीजन और हल्दी फंक्शन में खूबसूरत लगेंगी। रश्मिका ने साड़ी की मैचिंग करते हुए स्लीवलेस ब्लाउज पहना हुआ है। जिसमें पतली पट्टियों पर दबका वर्क किया हुआ। आप इसकी जगह ब्लाउज में कोई सुंदर सा काम किया हुआ लैस लगा सकती हैं।

मिरर वर्क साड़ी और ब्लाउज
फेस्टिवल ऑफ लाइट्स यानी दिवाली पर अगर आप ग्लैमर्स आर बाइव्रेंट लुक चाहती हैं, तो रश्मिा मंदाना का सीक्वेंस वर्क साड़ी के साथ मिरर बॉर्डर साड़ी लुक रिक्रिएट कर सकती हैं। इस डिजाइनर साड़ी के लिए आपको बस इतना सा काम करना है कि एक सुंदर सी सीक्वेंस साड़ी खरीद कर मैचिंग मिरर वर्क लगा लें। दीवाली के अलावा संगीत जैसे फंक्शन के लिए भी यह साड़ी खूब अच्छी लगेगी।

प्लेन बॉर्डर साड़ी विद डीप-कट स्लीवलेस ब्लाउज
रश्मिका मंदाना की मैजेंटा शेड गोल्डन वर्क बॉर्डर वाली साड़ी के साथ प्लेन डीप-कट स्लीवलेस ब्लाउज के साथ भी आप फेस्टिव सीजन मे अपने लुक से चार चांद लगा सकती हैं। इसके अलावा, मंदाना ने स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ अपना लुक पूरा किया। दिवाली के अलावा कॉकटेल फंक्शन के लिए रश्मिका का ये लुक बेस्ट हैं।

सिल्क साड़ी और बलून पफ स्लीव्स ब्लाउज
अगर आप दिवाली ऑफिस पार्टी के लिए एक सुंदर सिंपल लुक चाहती हैं, तो आप रश्मिका की तरह एक्सपैरिमेंट लुक ट्राय कर सकती हैं। सिल्क साड़ी के साथ नॉर्मल ब्लाउज की जगह एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी लुक के लिए स्टाइलिश बलून पफ स्लीव्स ब्लाउज सिलवा सकती हैं।

प्लेन साड़ी और फुल थ्रेड वर्क ब्लाउज
दिवाली और पार्टी में ग्रेसफुल लुक के लिए आप ये एक चीज भी कर सकती है। सिंपल ऑर्गेजा साड़ी पर फुल थ्रेड वर्क ब्लाउज भी पहन सकती हैं। इंगेजमेंट फंक्शन में यह लुक खूबसूरत लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications











