Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
राधिका मर्चेंट ने क्रूज बैश में पहना था ओपल-डायमंड नेकलेस, मामूली से दिखने वाले इस पेंडेट की खासियत जानें
Radhika Merchant Opal-Diamond Necklace : अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट का दूसरा प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन खत्म हो गया है, लेकिन अब सोशल मीडिया में उनके इस सेलिब्रेशन की फोटोज सामने आ चुकी हैं। अगले महीने राधिका मर्चेंट और अनंत अंबन शादी करने वाले हैं। इस शादी से पहले दोनों के परिवारों ने जामनगर के बाद इटली में क्रूज पार्टी में लेविश प्री वेडिंग फंक्शन सेलिब्रेट किया। ये फंक्शन 4 दिन तक चला था।
इस फेस्टिव फंक्शन के बाद 'वोग' के साथ हुए एक इंटरव्यू में राधिका ने अपने इस फंक्शन और लुक से जुड़ी डिटेल्स शेयर की है। राधिका ने अपने क्रूज बैश के तीसरे दिन एक नायाब ओपल-डायमंड नेकलेस पहना था। जो अब चर्चा में बना हुआ है। आइए जानते है इस नेकलेस की डिटेल के बारे में।

'वोग' मैग्जीन ने अनंत और राधिका के दूसरे प्री-वेडिंग इवेंट की फोटो सीरीज को शेयर किया है। फंक्शन के तीसरे दिन जब अंबानी परिवार का क्रूज इटली से कान्स के तट पर पहुंचा, यहां गेस्ट ग्लैमरस 'मास्करेड बॉल' के लिए उतरे। यह कार्यक्रम 31 मई 2024 को आइकॉनिक 'चैटॉ डे ला क्रॉइक्स डेस गार्डेस' में आयोजित किया गया था। क्रूज बैश के तीसरे दिन राधिका ने एक ब्लू और सिल्वर कलर की स्टम-मेड वर्साचे ड्रेस में नजर आई। उनका ये लुक डिज्नी प्रिंसेस जैसमीन से मिलता जुलता लग रहा था। इस ड्रेस के साथ ही उन्होंने मैचिंग नैकलेस पहना हुआ था। जिसे देख लोगों की आंखें ही ठहर गई। आइए जानते है राधिका के इस
क्लासिक ज्वेलरी और लुक के बारे में।
राधिका ने इस इवेंट के लिए ब्लू कलर का ऑफ-शोल्डर कोर्सेट गाउन पहना था। ड्रेस के ब्लाउज में शीयर डिटेलिंग और ओवरलैपिंग फैब्रिक से डिजाइन किया गया था। उन्होंने पोनीटेल हेयरस्टाइल के साथ मिनिमल मेकअप और बेहतरीन ज्वेलरी पीसेस के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया था।
हाल ही में, फेमस जेमस्टोन रिटेलर जूलिया चाफे ने राधिका मर्चेंट की इस क्लासिक स्टेटमेंट जूलरी की डिटेल्स शेयर की। उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर उन्होंने राधिका के ब्लू कलर के खास लुक की कुछ क्लोज-अप फोटोज को शेयर करते हुए बताया है कि उन्होंने जो बेहतरीन पेंडेंट पहना था, वह टीयर-ड्रॉप शेप में एक रेयर ब्लू ओपल (पोलकी) से बना था, जिसके आगे एक हार्ट शेप का डायमंड लगा हुआ था। नेकपीस की पूरी चेन अलग-अलग डायमंड से बनी थी।

इस वजह से खास थी यह जूलरी
दरअसल, ओपल राधिका का बर्थस्टोन है, जबकि डायमंड उनके मंगेतर अनंत का बर्थस्टोन है। उन्होंने अपने आउटफिट को मैच करते हुए एक्सेसराइज करने के लिए एक चंकी डायमंड ब्रेसलेट, खूबसूरत डायमंड इयररिंग्स और कुछ अंगूठियां भी चुनी थीं। वहीं राधिका के साथ अनंत ने 'डोल्से एंड गब्बाना' के कस्टम सूट में नजर आए थे।



Click it and Unblock the Notifications











