Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
सास और ननद की तरह राधिका मर्चेंट ने भी माथे पर लगाई 'पीर बिंदी', गुजराती शादी में क्यों है ये खास
why gujrati bride wear Peer Bind On wedding day : अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में कुछ घंटे ही बचे हैं। हाल ही में इस कपल की संगीत, हल्दी और मेहंदी जैसी सेरेमनी हुई थी। जिसमें कई सारे सितारों और अंबानी परिवार के सदस्यों को देखा गया है। वहीं इन सारे फंक्शन से पहले अंबानी परिवार ने अनंत और राधिका की शादी से पहले गृह शांति पूजा करवाई थी।
इस पूजा में राधिका ने गुजराती ब्राइडल साड़ी से मिलती जुलती पानेतर साड़ी पहनी थी और उन्होंने इस मौके पर खास पीर बिंदी लगाई थी। जब सोशल मीडिया पर राधिका का ये लुक सामने आया तो यूजर्स ने उनके इस लुक को उनकी सास और ननद के ब्राइडल लुक से कम्प्येर किया जाने लगा। आपको बता दें कि अंबानी परिवार की बहू और बेटी ने अपनी शादी में पीर बिंदी लगाई थी, जो कि एक गुजराती वेडिंग ट्रेडिशन हैं। आइए जानते हैं क्यों गुजराती दुल्हनें अपनी शादी में पीर बिंदी को लगाती हैं?

के साथ ही पूरे अंबानी परिवार के बहू और बेटी का एक बिंदी वाला लुक जमकर वायरल हो रहा है और होने वाली दुल्हन राधिकी ने भी इस बिंदी को कई सारे समारोह में लगाया है, तो आइए जानते हैं क्यों खास है ये बिंदी और इसकी क्या है खासियत।
गुजराती पीर बिंदी क्यों है खास?
बता दें कि पारंपरिक गुजराती पीर बिंदी देवी पार्वती का प्रतीक है, जो आपकी जिंदगी में सौभाग्य लाती है और इसे मुख्य रूप से महिलाएं आइब्रो के ऊपर रेड एंड व्हाइट कलर के डॉट या स्टोन लगाए जाते हैं। जहां लाल रंग सुहागन और प्यार का प्रतीक होता है वहीं सफेद रंग शांति का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा ये बिंदी पुराने जमाने में दुल्हन के शृंगार का हिस्सा हुआ करती थी, जो दुल्हन को अलग दिखाने के अलावा उनके सौंदर्य को बढ़ाने में मदद करती थी।
राधिका से पहले नीता अंबानी, टीना अंबानी और ईशा अंबानी ने भी अपनी-अपनी इस बिंदी को लगाया था। सिर्फ गुजरात ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में इस बिंदी को लगाने का चलन है। लेकिन मॉर्डन ब्राइडल दुल्हन में आजकल इस बिंदी को लेकर क्रेज खत्म होता जा रहा है।



Click it and Unblock the Notifications











