Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
डिनर डेट हो या कॉकटेल पार्टी जरुर ट्राय करें Nikki Tamboli के ये Blouse Designs, लोग देखते ही रह जाएंगे
Nikki Tamboli Blouse Designs : बिग बॉस 14 फेम एक्ट्रेस निक्की तंबोली अपने बोल्ड और सेक्सी ड्रेसिंग सेंस की वजह से सुर्खियों में छाई रहती है। वैसे फैशन और लुक्स के मामले में निक्की बी-टाउन एक्ट्रेस को भी कड़ा मुकाबला देती हैं। उनका हर लुक खास और शानदार होता है। वो वेस्टर्न के साथ ट्रेडिशनल आउटफिट्स में भी कमाल की लगती है। निक्की तंबोली की ड्रेसेज ही नहीं उनके साड़ी के ब्लाउज भी काफी बोल्ड होते हैं।
अगर आप भी डिनर डेट या कॉकटेल पार्टी के लिए सेक्सी और बोल्ड ब्लाउज डिजाइंस ढूंढ रही हैं, तो यहां हम आपके लिए निक्की तंबोली के कुछ स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन लेकर आए है, जिन्हें वियर करके आप भी किसी पार्टी या फंक्शन की शान बन सकती है।

Sequin ब्लैक ब्लाउज़ डिज़ाइन
निक्की तंबोली का ये Sequin ब्लैक साड़ी के साथ मैचिंग Sequin ब्लैक ब्लाउज काफी खूबसूरत और हॉट लुक दे रहा है। इस ब्लाउज का डीप वी नेक इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। साड़ी को ड्रेप करने का तरीका भी काफी मॉर्डन है। ये Sequin ब्लैक साड़ी और ब्लाउज किसी भी पार्टी के लिए बेस्ट लुक हो सकता है।

ब्राइडल ब्लाउज
अगर आप किसी शादी या फेस्टिवल के लिए आउटफिट्स ढूंढ रहीं हैं तो आप निक्की की तरह हैवी एंब्रायडरी वाला ब्लाउज और सिंपल साड़ी को वियर कर सकती हैं। क्योंकि हैवी एंब्रायडरी ब्लाउज इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं, जो तीज-त्योहार में आपके लुक में चार चांद लगा सकता है।

क्लासी बैकलेस ब्लाउज
निक्की तंबोली का ये क्लासी सिल्वर शियर साड़ी लुक सच में काफी खूबसूरत नजर आ रहा है। निक्की ने अपनी साड़ी के साथ मैचिंग प्लंजिंग नेकलाइन स्ट्रैपी बैकलेस ब्लाउज़ पहना हुआ है, जो प्लेन सिल्वर है। यह पोशाक किसी भी पार्टी के लिए बेस्ट आउटफिटस साबित हो सकती है। इसके अलावा अगर आप हनीमून में डिनर डेट पर भी पहनकर अपने पति को रिझा सकती हैं।

वी-नेकलाइन एम्बेलिश्ड ब्लाउज डिजाइन
निक्की तंबोली का ये एम्बेलिश्ड पाउडर ब्लू लहंगा और मैचिंग ब्लाउज सेट किसी भी इंगेजमेंट पार्टी या लेडीज संगीत फंक्शन के लिए बेस्ट है। इस ब्लाउज का वी डीप नेकलाइन के साथ इसमें लगे हुए टेसल इस ब्लाउज की खूबसरती को बढ़ा रहे हैं। इस स्लीवकट ब्लाउज को पहनकर यकीनन आप किसी मॉडल से कम नहीं लगेंगी।
प्लजिंग नेक ब्लाउज
इन दिनों प्लजिंग नेक ब्लाउज डिजाइन काफी फैशन में हैं। एक कल्चरल वेडिंग मैगज़ीन के फोटोशूट के लिए, निक्की ने स्कर्ट लहंगा पहना था। जिसके साथ मैचिंग प्लजिंग नेक ब्लाउज काफी खूबसूरत नजर आ रहा था। अगर आप भी प्लजिंग नेक ब्लाउज डिजाइन ढूंढ रहे हैं तो आप भी ये ब्लाउज डिजाइन कॉपी कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











