Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Surbhi Chandna Inspired lehenga : सगाई के लिए ढूंढ रही हैं ट्रेंडी लहंगा, तो सुरभि चंदना से लें इंस्परेशन
Surbhi chandna inspired lehenga designs for your engagement : टेलीविजन की पॉपुलर बहू सुरभि चंदना 1-2 मार्च, 2024 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा से शादी करेंगी। इन दिनों वो अपनी सगाई और शादी की खबरों के बीच चर्चा में हैं। सुरभि चंदना की गिनती छोटे पर्दों की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस में होती है। चाहे वेस्टर्न हो या फिर ट्रेडिशनल आउटफिट सुरभि हर लुक में बेस्ट लगती हैं। सुरभि की कई फीमेल फैंस उनके स्टाइल सेंस को फॉलो करती हैं।
शादी और सगाईयों का सीजन शुरु हो चुका है। अगर आपकी इंगेजमेंट में कुछ ही समय बचा है और आपको अपने लिए परफेक्ट लहंगा नहीं मिला है तो आप भी सुरभि चंदना के इन लहंगे की स्टाइल से इंस्परेशन लेकर अपने लिए परफेक्ट लहंगा बना सकती हैं।

फ्यूजन लहंगा
सुरभि चंदना का यह फ्यूजन लहंगा आपके सगाई के लिए परफेक्ट लुक साबित हो सकता है। इस लहंगे को के साथ आप भी सुरभि की तरह क्रॉस क्रॉप टॉप ब्लाउज की तरह स्टाइल कर सकती हैं। सुरभि ने अपने इस लुक के लिए सिर पर बैंड लगाया था।

बेबी पिंक कलर का लहंगा
सुरभि बेबी पिंक कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं। डीप नेकलाइन वाली चोली पहने सुरभि अपने लुक को और भी ज्यादा स्टाइलिश बना रही हैं। अगर आप इंगेजमेंट लुक की तलाश में है तो सुरभि का यह स्टाइल आपको जरूर इंस्पायर करेगा

लहंगा विद लॉन्ग कैप
अगर आप अपनी इंगेजमेंट में रेग्युलर से हटकर लुक चाहती हैं, तो सुरभि की तरह आप भी लहंगा विद लॉन्ग कैप पैटर्न को ट्राय कर सकती हैं। इस डीप फ्रंट चोली ब्लाउज के साथ आप डिजाइनर कैप को मैच करके लहंगे के साथ पहन सकती हैं। इसके बाद सुरभि की तरह स्टेटमेंट जूलरी पहनकर लुक को पूरा कर सकते हैं।

साड़ी पैटर्न लहंगा
सगाई में स्टाइलिश लुक के लिए आप सुरभि के इस फ्लेयर लुक को भी कॉपी कर सकते हैं। इस लहंगे की खासियत ये है कि ये साड़ी पैटर्न लहंगा है। इस लहंगे के साथ आप दुपट्टे को साड़ी के पल्ले की तरह फ्रंट से ड्रेप कर सकते हैं।

आइवरी लहंगा
आइवरी कलर इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। सुरभि चंदना का ये पेस्टल कलर लहंगा इंगेजमेंट के लिए परफेक्ट लुक है। इस लहंगा का घेर बहुत ही खूबसूरत है। इसके साथ ही दुपट्टे के बॉर्डर पर किया वर्क भी काफी अच्छा लग रहा है। लहंगे के मैचिंग के साथ ब्लाउज पर सीक्वेन वर्क भी खूबसूरत है।

गोल्डन फ्लोरल लहंगा
अगर आप सगाई में सोबर लुक चाहती हैं तो आप सुरभि की तरह गोल्डन लहंगा पहन सकती हैं। इसके साथ लाइटवेट जूलरी और ओपन हेयर के साथ अपने लुक को कम्प्लीट कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











