Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Miss Universet 2023 LIVE Streaming : कौन बनेगा मिस यूनिवर्स? जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं Live
Miss Universe 2023 LIVE Streaming : इस बार मिस यूनिवर्स का खिताब किसको जाएगा? कौन-कौन ले रहा है हिस्सा। ये सवाल सभी के मन में होंगे। बता दें, इस साल Miss Universe Pageant का कॉम्पीटीशन 18 नवंबर को अल साल्वाडोर में होने जा रहा है। इसमें 90 देश के कंटेस्टेंट हिस्सा ले रहे हैं। वहीं इंडिया की तरफ से हिस्सा ले रही हैं मिस दिवा 2023।

मिस यूनिवर्स कंपीटीशन अल साल्वाडोर की राजधानी सैन साल्वाडोर में जोस एडोल्फ़ो पिनेडा एरिना में होगा, जिसमें 13,000 लोग शामिल हो सकते हैं। नेशनल कॉस्ट्यूम कॉम्पीटिशन 16 नवंबर को रात 9 बजे हो चुका है। कॉम्पिटिशन को लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। टेलीमुंडो इसे अमेरिका में स्पेनिश में टेलीकास्ट करेगा, जबकि द रोकू चैनल इसके लिए स्ट्रीमिंग एक्सेस की पेशकश करेगा। भारतीय 19 नवंबर को सुबह 6:30 बजे से मिस यूनिवर्स के यूट्यूब चैनल और एक्स अकाउंट पर फाइनल कॉम्पिटिशन देख सकेंगे।

भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी ये मॉडल
72वीं मिस यूनिवर्स कंपीटीशन में श्वेता शारदा भारत को प्रेजेंट करेंगी। बता दें कि श्वेता मिस दिवा यूनिवर्स 2023 की विनर हैं। उन्होंने इंदिरा गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। 22 साल की श्वेता चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। वे एक मॉडल और एक डांसर हैं। वे डांस दीवाने, डांस प्लस और डांस इंडिया डांस जैसे कई टीवी रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। इतना ही नहीं उन्हें रियलिटी शो झलक दिखलाजा के कोरियोग्राफर के तौर पर भी साइन किया गया है।
अलग-अलग लेवल्स करने होंगे पार
अगली मिस यूनिवर्स के सिलेक्शन के लिए पार्टिसिपेंट्स के लिए इस बार कई तरह के अलग-अलग लेवल्स को तैयार किया गया है। जिसे उन्हें अपनी सूझबूझ के साथ पार करना है। इसमें पर्सनल स्टेटमेंट, इंटरव्यू, इवनिंग गाउन्स और स्विमवीयर में प्रेजेंटेशन शामिल हैं।
तीन बार भारत की सुदंरियों के सिर सज चुका है मिस यूनिवर्स का ताज
भारत की ये 3 ब्यूटी क्वीन जीत चुकी हैं मिस यूनिवर्स का ताज! 18 साल की उम्र में सुष्मिता सेन ने सन् 1994 में पहली बार यह खिताब भारत को दिलाया। 18 साल की उम्र में सुष्मिता सेन ने सन् 1994 में पहली बार यह खिताब भारत को दिलाया। और तीसरी बार 21 साल की हरनाज़ कौर संधू ने यह खिताब गत वर्ष 2021 में अपने नाम किया ।



Click it and Unblock the Notifications











