Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Men’s Fashion: पुरुष इन टिप्स की मदद से दिखें स्मार्ट और एक्सपेंसिव
आज के वक्त हर कोई रिच और स्मार्ट दिखना चाहता है, इसके लिए वो कस्टमाइज़ कपड़ों से लेकर खुद को ग्रुम करता रहता है जिससे कि उसका लुक एक्सपेंसिव नजर आए, लेकिन इसके साथ ही अपने बजट पर भी ध्यान देना पड़ता है, बहुत सारे ऐसे भी लोग होते हैं जो अपने बजट पर ध्यान ना देकर पूरी सैलरी खुद को अमीर दिखाने के चक्कर में उड़ा देते हैं, जो एक सही तरीका नहीं है। यहां पर हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे आप अपने बजट में ही स्मार्ट लुक के साथ एक्सपेंसिव नजर आ सकते हैं-

रिच लुक का मतलब ट्रेंडी नहीं
लोग आज ट्रेंड के पीछे भाग रहे हैं, वो ट्रेंड के अनुसार ही खुद को ढालने की कोशिश करते हैं, लेकिन ट्रेंड कुछ वक्त के बाद पुराना हो जाता है, और फिर पुराना हो जाते हैं उनके आउटफिट और बाकी एक्ससरीज, जो आप दोबारा पहनना नहीं चाहते। लेकिन आप इतने तो अमीर नहीं है कि उनको उठाकर किसी को दें-दे। इसलिए ट्रेंड के पीछे ना भागते हुए ऐसे कपड़े खरीदें जो दिखने में स्मार्ट हों और सालभर आप उसे आराम से कैरी कर सकें।
हमेशाा फिटिंग के कपड़े पहनें
आपको हमेशा अपनी फिटिंग के कपड़े पहनने चाहिए। इससे आपका लुक खुलकर सामने आता है। अगर आपने बहुत टाइट या फिर लूज कपड़े पहने हैं भले ही बहुत महंगे ही क्यों ना हो आपका लुक खराब कर देते हैं। बहुत सारे डिपार्टमेंटल स्टोर, मेन्स रिटेलर्स के पास इन-स्टोर ऑल्ट्रेशन सर्विस होती हैं। आप ने रेडीमेड कपड़े खरीदे हैं तो वहीं से अपनी फिटिंग के कपड़े सही करवा सकते हैं।

ब्रांड के पीछे ना भागें
आप इस बात को हमेशा ध्यान में रखें कि सिर्फ बड़े ब्रांड के कपड़े ही अच्छे होते हैं। बिना ब्रांड वाले भी कपड़े बहुत अच्छे होते हैं, जो आपकी बजट में भी होते हैं, जिनको आप आराम से एक्सेस कर सकते हैं। अगर रेडीमेड कपड़े नहीं लेने हैं तो आप अनस्टिच फ्रैब्रिक खरीद कर खुद से कस्टमाइज करवा सकते हैं, इनकी फिटिंग भी सही होती है।
खुद की ग्रूमिंग करना
सिर्फ कपड़े ही आपके लुक को नहीं निखार सकते हैं, इसके लिए आपको खुद को ग्रूम भी करना होगा। आपको एक अच्छा हेयरकट और एक अच्छी शेव में रहना चाहिए। आप अपनी दाढ़ी को हमेशा सेट रखें साथ ही बालों की भी सही तरह से देखभाल करें। नियमित रूप से ट्रिम करें। अपनी त्वचा की देखभाल करें। उसे मॉइस्चराइज करें, इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप महंगे उत्पादों का यूज करें।

अलग-अलग अवसर के लिए आउटफिट
आपके पास बिजनेस मीटिंग से लेकर पार्टी तक के लिए अलग-अलग आउटफिट होने चाहिए। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप महंगे कपड़े ही पहने। साफ, अच्छे से आयरन किये हुए कपड़े भी अच्छा इंप्रेशन डालते हैं।
अच्छी क्वालिटी के जूते खरीदें
आपके द्वारा पहने जाने वाले जूते आपके पूरे पहनावे को बताते हैं। आप जो पहनते हैं उसे अनदेखा नहीं कर सकते हैं। अपने जूते चुनते समय, हमेशा अच्छी क्वालिटी वाले शूज़ ही खरीदे। यहां पर हम ये बात जरूर कहेंगे की जूतों पर आप पैसा इनवेस्ट कर सकते हैं। अगर आप ने खराब क्वालिटी के जूते खरीद लिए तो ये आपके पैरों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जिससे आपकी हेल्थ पर भी असर पड़ सकता है।

कोलोन और इत्र
आप एक अच्छा परफ्यूम यूज कर सकते हैं। आपके पास अवसर के हिसाब से परफ्यूम जरूर होना चाहिए। परफ्यूम से पर्सनालिटी निखर जाती है। अच्छे परफ्यूम लगाने से एक बार शख्स पटल कर जरूर देखता है, साथ ही इंप्रेशन भी अच्छा पड़ता है, इसलिए परफ्यूम अपनी पर्सनालिटी से मेल खाता हुआ खरीदें।



Click it and Unblock the Notifications











