Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Radhika Merchant : कौन हैं राधिका मर्चेंट की मेकअप आर्टिस्ट, कितनी लेती हैं एक मेकअप की फीस?
Radhika Merchant : देश के सबसे अमीर बिजनसमैन में से एक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी खूबसूरत मंगेतर राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी जामनगर में शुरु हो चुकी हैं। राधिका मर्चेंट सोशल मीडिया में हमेशा अपने लुक की वजह से छाई रहती है। कई सोशल इवेंट और पार्टीज में राधिका को एक से बढ़कर एक गॉर्जियस लुक में देखा गया है। उनका स्टाइलिंग सेंस फैंस को काफी पसंद आता है।
ईशा अंबानी की शादी से लेकर राधिका मर्चेंट अपनी सगाई और लगन लख्वाणु जैसे रस्मों में अपने खूबसूरत लुक की वजह से काफी लाइमलाइट बटोरी थी।

लेकिन आप जानते हैं कि राधिका के इन शानदार लुक के पीछे किसका हाथ है? जानिए कौन है वो मेकअप आर्टिस्ट जो राधिका के स्टाइलिश और गॉजियस लुक के पीछे होती है।
कौन हैं राधिका मर्चेंट की मेकअप आर्टिस्ट?
सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट लवलीन रामचन्दानी है, जो कई खास मौकों पर उनका मेकअप कर चुकी हैं। जो इन दिनों राधिका मर्चेंट के हर प्री-वेडिंग फंक्शन में स्टाइलिंग के जरिए राधिका की खूबसूरती में चार चांद लगा रही हैं।
लवलीन रामचंदानी की सेलेब क्लाइंट
लवलीन रामचंदानी की क्लाइंट लिस्ट में राधिका मर्चेंट के अलावा उनकी जेठानी श्लोका मेहता, आलिया भट्ट, यामी गौतम, विद्या बालन, पारिणीति चोपड़ा, मृणाल ठाकुर, कंगना रनौत और अथिया शेट्टी जैसे कई मशहूर सेलेब शामिल हैं।

लंदन से ली हैं मेकअप की ट्रेनिंग
लवलीन पुणे की रहने वाली हैं लेकिन काम के वजह से वो अपनी मां रीतू रामचंदानी के साथ रहती हैं। लवलीन रामचन्दानी ने लंदन के Delamar Academy of Make-up & Hair से मेकअप एंड हेयर ट्रेनिंग ली है। वो सेलिब्रेटी मेकअप के अलावा वेडिंग, एड और फिल्मों के लिए बतौर मेकअप आर्टिस्ट काम करती हैं।
कितनी हैं फीस?
लवलीन रामचंदानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो सोशल मीडिया पर आए दिन सेलेब मेकअप की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उन्होंने राधिका के मेकअप की भी कई सारी फोटोज अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 48.1 K से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वो एक मेकअप लुक के लिए 50 हजार रुपए फीस वसूलती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











