Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
कियारा आडवाणी ने क्रिसमय पर पहनी थी इतने महंगे हार्ट शेप हील्स, कीमत जान टूट जाएगा दिल
kiara advani wore heart shaped heels price : कियारा आडवाणी ने अपने पहले क्रिसमस की प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए क्रिसमस की बधाई दी है। इस तस्वीर में कियारा रेड कलर के आउटफिट में हैं और सिद्धार्थ भी रेड पैंट में दिख रहे हैं। कियारा इस पोस्ट में सिद्धार्थ को गले लगाती दिख रही हैं। फोटों में दोनों की कैमिस्ट्री के अलावा एक और चीज ने फैंस का दिल चुराया लिया, वो था कियारा का क्रिसमस परफेक्ट लुक।

कियारा ने रेड मिनी ड्रेस के साथ रेनडियर हेडबैंड पहन रखा था। कियारा के इस लुक में बाजी मार गए उनके हार्ट शेप्ड हील्स (heart shaped heels )। जो उनके इस क्रिसमस लुक में चार चांद लगा रहे थे। उनका ये स्टेटमेंट हील्स की जोड़ी उनके इस पूरे लुक को काफी हाईलाइट कर रही थी।

ये हील्स दिखने में काफी अलग और खूबसूरत लग रहे थे। अगर आपको भी कियारा के स्टेटमेंट हील्स की जोड़िया काफी खूबसूरत लगी और आप भी इसे खरीदने का सोच रही हैं, तो आपको बता दें कि ये Alaia ब्रांड से हैं। और इनकी कीमत सुनकर हो सकता हैं कि आपको एक बार के लिए झटका सा लगे। अलाया की वेबसाइट के मुताबिक इस हील्स की कीमत 88,000 रुपये (USD 1060) से अधिक है।
हील्स के फ्रंट पर हार्ट शेप के कटआउट की डिटेलिंग है और उसके बाद ट्रांसपैरेंट स्ट्रेप लगी हुई है।
यहां बता दें कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बाद पहला क्रिसमस साथ में सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसी साल 7 फरवरी को कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसलमेर के सूर्यगढ़ में शादी रचाई थी। फिल्म फिल्म 'शेरशाह' की शूटिंग के दौरान इनकी लवस्टोरी की शुरुआत हुई थी। सिद्धार्थ मल्होत्रा रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित की कॉप यूनिवर्स वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आने वाले है। दूसरी ओर, कियारा 'आरआरआर' अभिनेता राम चरण के साथ आगामी 'गेम चेंजर' और ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म 'वॉर 2' में दिखाई देंगी।



Click it and Unblock the Notifications











