Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
करवाचौथ पर पहनें कैटरीना कैफ, कृति सेनन और जान्हवी कपूर की तरह साड़ी, सास भी करेगी खूब तारीफ
karwa chauth Special: करवा चौथ के दिन हर महिला खूबसूरत दिखने की कोशिश करती है। करवा चौथ पर साड़ी पहनने का एक अलग ही क्रेज होता है। बहुत सी महिलाएं ऐसी साड़ी पहनना पसंद करती हैं, जो उन्हें एक्ट्रेस जैसा लुक दे और उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दें। हर न्यूली मैरिड सुहागन की ये दिली ख्वाहिश होती है कि वो करवाचौथ के दिन इतनी खूबसूरत लगे कि पति ही नहीं सास भी उसकी खूब तारीफ करें।

ऐसे में आज हम यहां आपको कैटरीना कैफ, कृति सेनन और जान्हवी कपूर की लेटेस्ट साड़ी लुक बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप भी करवाचौथ पर साड़ी पहन कर अपनी एलिगेंस से पति के साथ सास का मन भी लुभा सकती हैं।हाल ही में ये तीनों एक्ट्रेस नवमी के मौके पर केरल के त्रिशूर दुर्गा पांडाल पर एक ज्वैलरी ब्रांड के प्रमोशन के मौके पर दुर्गा आराधना पहुंची थी। इस मौके पर तीनों एक्ट्रेसेस ट्रेडिशनल लुक में नजर आई। आइए देखते हैं तीनों के लुक-
कृति सेनन की प्लेन साड़ी विद फ्लोरल ब्लाउज
कृति ने नवमी पूजा के दौरान सोशल मीडिया पर अपनी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर फैंस के साथ शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने बेबी पिंक कलर की प्लेन रेशमी साड़ी पहन रखी है। जिसके साथ फ्लोरल वाला ब्लाउज हैं। इसके साथ कृति ने सील्क पोनीटेल बना रखा हैं। कृति इस लुक में काफी खूबसूरत लग रही हैं। लंबी लड़कियों के लिए करवाचौथ पर कृति का ये लुक बेस्ट हो सकता है।
जाह्नवी कपूर की ऑर्गेंजा साड़ी विद स्लीवलैस ब्लाउज
नवरात्रि की धूम के बीच जाह्नवी कपूर का भी लुक सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है। लाइट पिंक कलर की साड़ी में एक्ट्रेस बहुत खूबसूरत लग रही हैं। जाह्नवी ने पिंक रंग की ऑर्गेंजा साड़ी पहन रखी थी। और साड़ी को मैच करता हुआ स्लीवलैस गोल्डन मैचिंग ब्लाउज पहना रखा है। ग्लोइंग मेकअप के साथ बालों को खास अंदाज में संवारा है, साथ ही उन्होंने नेकलेस और ईयररिंग्स कैरी किए हैं जो उनपर काफी जच रहे हैं, माथे की बिंदी तो जैसे उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है।
कैटरीना कैफ की रेड फ्लोरल साड़ी विद मैचिंग ब्लाउज
मां दुर्गा की आराधना के लिए कैटरीना कैफ केरल के त्रिशूर पहुंची थी। कल्याण ज्वैलर्स की ग्लोबल ब्रांड एंबेसेडर कैटरीना कैफ यहां कल्याण नवरात्र का हिस्सा बनने के लिए ही गई थीं। इस मौके पर कैटरीना कैफ ने लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी थी। साड़ी के पल्ले पर फूलों की डिजाइन थी। फूल स्लीव ब्लाउज पर भी साड़ी से मिलती जुलती डिजाइन थी। इस सादगी भरे लुक में खुले बाल और मिनिमम मेकअप लुक के साथ में कैटरीना कैफ ने सबका ध्यान बहुत आसानी से अपनी और खींच लिया था। कटरीना का ये लुक न्यूली मैरिड गर्ल्स पर खूब फबेगा।



Click it and Unblock the Notifications











