Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Karwa Chauth Mehndi: करवाचौथ पर रचाएं ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, खूबसूरती में लग जाएंगे चार-चांद
Karwa ChauthMehndi Desing : हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए करवाचौथ का व्रत बेहद खास होता है। महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए भूखी-प्यासी रहकर व्रत करती हैं और सोलह श्रृंगार करके तैयार होती हैं। इस त्योहार में साज-शृंगार के साथ अलावा महिलाओं में मेहंदी को लेकर क्रेज देखा जाता है। बिन मेंहदी महिलाओं का 16 शृंगार अधूरा होता है। करवाचौथ पर बाकी श्रृंगार के साथ ही मेहंदी का बहुत बड़ा महत्व होता है।
अगर आप भी मेहंदी के डिजाइन इस दिन के लिए सर्च कर रही हैं तो यहां पर आपको हम बताते हैं फुल हैंड मेहंदी डिजाइन जिनके बाद आपके हाथ बेहद खूबसूरत नजर आएंगे।

करवाचौथ पर आप जाल वाले मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप जाली को अलग-अलग तरीके से बनाएंगी, फिर इनके अंदर डिजाइन को भर देंगी, तो पूरा हाथ भरा-भरा नजर आएगा।

केरी मेहंदी डिजाइन
अगर आप सिंपल डिजाइन वाली मेहंदी से अपने हाथों को खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो इसके लिए आप केरी वाली सिंपल मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।

गोल मेहंदी डिजाइन
यह मॉर्डन स्टाइल मेहंदी भी आपके हाथों में खूब सजेगी। इसमें गोल पैटर्न में मेहंदी से दोनों हाथों को पूरा भर दिया जाएगा। साथ ही मेहंदी को दिलकश लुक देने के लिए जालीदार डिजाइन, केरी और मोर की डिजाइन भी बना सकते हैं।

फुल बैक हैंड डिजाइन
करवाचौथ पर फ्रंट और बैक दोनों हाथ की मेहंदी की डिजाइन अच्छी लगती हैं। आप जालीदार और फ्लोरल डिजाइन से बैक हैंड पॉर्शन को खूबसूरत लुक दे सकते हैं।

ब्राइडल मेहंदी
अगर शादी के बाद ये आपका पहला करवा चौथ है तो इस दिन के लिए आप ब्राइडल डिजाइन मेहंदी डिजाइन बनाकर अपने पति का नाम लिखवा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











