Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
रकुलप्रीत से लेकर राधिका मर्चेंट तक, ये 5 नई नवेली सुहागनें सेलिब्रेट करेंगी अपना पहला करवा चौथ
इस साल कई एक्ट्रेस और सेलिब्रेटी शादी की बंधन में बंधी थी। किसी ने धूमधाम से शादी रचाकर लाइमलाइट लूटी तो वहीं किसी ने इंटीमेट वेडिंग प्लान कर सबको चौंका दिया। अब जैसा कि सुहागनों का सबसे जरूरी त्योहार पास में आ रहा हैं, तो इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में कई न्यूली मैरिड सेलेब्रिटी पहली बार अपने पति की लंबी उम्र की कामनाा के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। आइए जानते हैं इस साल कौन अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट करेंगी।

राधिका मर्चेंट
अंबानी परिवार की छोटी बहू यानी राधिका मर्चेंट भी इस साल अनंत की लंबी उम्र के लिए पहला करवा चौथ का व्रत रखेंगी। ये जोड़ी इस साल 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधी थी।

अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी ने एक्टर सिद्धार्थ संग 24 सितंबर को शादी कर ली थी। एक्ट्रेस भी शादी के बाद अपने पति के लिए पहला करवा चौथ का व्रत रख सकती हैं।

सोनाक्षी सिन्हा
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इसी साल बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग 23 जून रजिस्टर्ड मैरिज की थी और उसी दिन ग्रैंड रिस्पेशन पार्टी भी होस्ट की थी। ऐसे में सोनाक्षी सिन्हा भी अपने पति जहीर इकबाल के लिए पहला करवा चौथ का व्रत रखेंगीं।

रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने भी इसी साल 21 फरवरी को शादी की थी। तो एक्ट्रेस इस साल पहला करवा चौथ का व्रत रखेंगी। वैसे भी रकुल प्रीत पंजाबी परिवार से आती हैं, तो पंजाबियों में यह व्रत बहुत धूमधाम से मनाया जाता हैं।

कृति खरबंदा
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने भी इसी साल मार्च में सालों डेटिंग के बाद शादी के बंधन में बंधे थे। एक्ट्रेस इस साल पति के लिए पहला करवा चौथ का व्रत रखेंगीं।

तापसी पन्नू
तापसी पन्नू ने भी इसी मार्च में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बोए से शादी की है। तापसी पन्नू पंजाबी परिवार से आती हैं, तो वो अपने पति के लिए पहला करवाचौथ रखेंगी।



Click it and Unblock the Notifications











