Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
सांसद कंगना के लग्जरी बैग ने संसद से लेकर इंटरनेट पर मचाया तहलका, कीमत कर देगी हैरान
Kangana Ranaut Luxury Bag Price : कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों और दमदार अभिनय के अलावा अब राजनीति में भी सक्रिय हो चुकी हैं। लेकिन इस बार सुर्खियों में आने की वजह उनकी कोई फिल्म या बयान नहीं, बल्कि उनका क्लासी और मिनिमलिस्टिक बैग लुक है। हाल ही में संसद में पहुंचीं कंगना ने जहां सफेद साड़ी, हल्का मेकअप और सिंपल हेयरस्टाइल से सभी का ध्यान खींचा, वहीं उनके हाथ में नजर आया लग्जरी ब्रांड Hermès का हैंडबैग, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

इतनी है कंगना के बैग की कीमत
कंगना रनौत ने संसद में जिस बैग को कैरी किया, वह Hermès Herbag 31 है। यह बैग अपनी क्लासी डिज़ाइन और पेरिसियन एलीगेंस के लिए जाना जाता है। Herbag लाइन को Hermès का "entry-level" बैग माना जाता है, लेकिन फिर भी इसकी कीमत आपको चौंका सकती है। कंगना के द्वारा कैरी किए गए इस बैग की अनुमानित कीमत करीब ₹3.25 लाख है। वहीं, अगर आप इसका लिमिटेड एडिशन या कस्टमाइज वर्जन खरीदना चाहें तो इसकी कीमत 4 से 5 लाख रुपये तक भी जा सकती है।
इस ब्रांड की खासियत जानें
Hermès एक फ्रेंच लग्जरी फैशन हाउस है, जिसकी स्थापना 1837 में हुई थी। यह ब्रांड खास तौर पर अपने हाई-एंड बैग्स, स्कार्फ्स, फुटवियर और आउटफिट्स के लिए दुनियाभर में मशहूर है। Birkin और Kelly bags जैसे मॉडल्स Hermès को हाई-फैशन की दुनिया में एक अलग मुकाम दिलाते हैं। Herbag को अक्सर "The Kelly Bag's Little Sister" भी कहा जाता है, क्योंकि इसकी डिज़ाइन काफी हद तक Kelly से मिलती है लेकिन इसमें थोड़ा ज्यादा कैजुअल टच होता है।
कंगना का यह बैग उनके पूरे लुक में सादगी और रॉयल्टी का परफेक्ट बैलेंस ला रहा था। सफेद साड़ी में उन्होंने जो ग्रेस दिखाया, वह लोगों को खूब भाया। सोशल मीडिया पर #KanganaRanaut और #Herbag जैसे हैशटैग्स ट्रेंड करने लगे। यूजर्स ने उन्हें "सिंपल येट स्टाइलिश" का नया परियाय बताया।
पार्लियामेंट में स्टाइलिश लुक की वजह से चर्चा में
दिलचस्प बात यह है कि संसद में फैशन और स्टाइल को लेकर पहले भी कई बार चर्चा हो चुकी है। कंगना कई बार पार्लियामेंट में महंगे हैंडबैग्स और लग्जरी फैशन स्टेटमेंट के साथ नजर आ चुकी है। वैसे बता दें कि मंडी से निर्वाचित सांसद कंगना रानौत संसद के अलावा कई मौके पर मचर्चित इंटरनेशनल ब्रांड्स के बैग्स के साथ नजर आ चुकी हैं, जिनकी कीमत भी लाखों में होती है।
कुल मिलाकर, कंगना रनौत का यह सियासी फैशन मूव साबित करता है कि स्टाइल और पॉलिटिक्स का मेल अब नया नॉर्म बन चुका है। उनके इस लुक ने यह दिखा दिया कि अगर क्लासी और सादगी से भरे अंदाज को सही तरीके से कैरी किया जाए, तो वह क्लासी और सोबर हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications











