Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
जया किशोरी ने दोस्त की शादी में पहना लग्जरी इटैलियन ब्रांड का सनग्लॉस, इतनी थी कीमत...
मशहूर कथा वाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी आज हर घर में पहचानी जाती हैं। कम उम्र में भक्ति की राह पर चलकर उन्होंने देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में जन्मी जया ने छोटी उम्र में ही भजन और कथा वाचन शुरू कर दिया था। उनके प्रवचन जीवन के प्रति सकारात्मक सोच से भरपूर होते हैं, जिन्हें लाखों लोग सोशल मीडिया पर सुनना पसंद करते हैं।
आमतौर पर भक्ति और साधना के कारण चर्चा में रहने वाली जया किशोरी इस बार अपने मॉडर्न और ग्लैमरस लुक की वजह से सुर्खियों में हैं, जिसने उनके फैंस को भी चौंका दिया।

दोस्त की शादी में मॉर्डन लुक में आई थी नजर
हाल ही में जया किशोरी अपनी स्कूल की दोस्त मुस्कान की शादी में शामिल हुईं, जहां उनका अंदाज हर किसी का ध्यान खींचने वाला था। पारंपरिक अवतार से अलग, इस शादी समारोह में वह मॉडर्न लुक में नजर आईं। खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी इस खास लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर कीं।
इन तस्वीरों में वह ब्लैक कलर के स्टाइलिश गॉगल्स लगाए हुए नजर आईं, जो उनके पूरे लुक को बेहद एलिगेंट बना रहे थे। जब उनके चश्मे की डिजाइन पर गौर किया गया, तो पता चला कि यह कोई आम सनग्लास नहीं, बल्कि एक लग्जरी आइटम है।
इस ब्रांड का पहना सनग्लासेस
जया किशोरी ने Versace ब्रांड के Medusa Deco Oval Sunglasses पहने थे। यह एक प्रसिद्ध इटालियन लग्जरी ब्रांड है। वर्साचे की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इन सनग्लासेस की फ्रेम गोल्ड टोन में डिजाइन की गई है और इसमें मेडुसा हार्डवेयर की खास डिज़ाइन दी गई है।
इतनी थी इस सनग्लासेस की कीमत
इस खास चश्मे को बारोके टिशू पेपर और मैट ब्लैक बॉक्स में पैक कर के भेजा जाता है। भारत में इसे मंगवाने पर कोई डिलीवरी चार्ज नहीं लगता और इसे डिलीवर होने में लगभग 4 से 9 दिन लगते हैं।
इन Versace Medusa Deco Oval Sunglasses की कीमत वेबसाइट पर ₹52,200 बताई गई है, जो निश्चित ही इसे एक स्टेटमेंट फैशन पीस बनाता है।

ब्रांडेड हैंडबैग की वजह से भी हो चुकी है ट्रोल
जया किशोरी का लग्जरी एसेसरीज का शौक अक्सर चर्चा में रहता है। पिछले साल अक्टूबर में वह एयरपोर्ट पर डिओर के कस्टमाइज बैग के साथ नजर आई थीं, जिस पर उनका नाम भी लिखा था। डिओर की वेबसाइट के अनुसार, यह बैग कॉटन और गाय की चमड़े से बना है और इसकी कीमत करीब ₹2.10 लाख थी। इस बैग को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। इससे पहले भी वह ब्रांडेड लग्जरी आइटम्स को लेकर विवादों में आ चुकी हैं।



Click it and Unblock the Notifications











