Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Cannes 2025: साटन रेड गाउन और डायमंड नेकलेस, जैकलीन फर्नांडीस ने ओल्ड हॉलीवुड ग्लैमर के साथ बिखेरा जलवा
Jacqueline Fernandez Cannes 2025 Look : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस ने इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में रेड सी फिल्म फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'वुमन इन सिनेमा' गाला में शिरकत कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। रेड कार्पेट पर इस बार जैकलीन का अंदाज़ कुछ अलग और बेहद खास नजर आया। पहले दो बार जहां वह आइवरी और गोल्डन टोन के आउटफिट्स में दिखाई दी थीं, वहीं तीसरी बार उन्होंने रोमांटिक लाल रंग का क्लासिक गाउन पहनकर पुराने हॉलीवुड स्टाइल को फिर से जीवंत कर दिया।

ऐसा था जैकलीन का लुक
जैकलीन का यह स्ट्रैपलेस साटन रेड गाउन काफी एलिगेंट और ग्लैमरस था। इसमें इनवर्टेड प्लंजिंग यू-शेप नेकलाइन दी गई थी जो उनके लुक को बोल्ड टच दे रही थी। गाउन में कोर्सेटेड बोडिस, बैक पर टाई डिटेलिंग, फ्लेयर्ड हेम और फिशटेल स्कर्ट के साथ उनकी फिगर को खूबसूरत तरीके से हाइलाइट किया गया था। जैकलीन ने इस आउटफिट को एक साइड ड्रेप के साथ स्टाइल किया जो उनके पूरे लुक को और भी रॉयल बना रहा था।
इस शानदार रेड गाउन को जैकलीन ने डायमंड जूलरी के साथ एक्सेसराइज़ किया। उन्होंने एक ब्लाइंडिंग डायमंड नेकलेस पहना, जिसमें एक बड़ा एमेरल्ड-कट डायमंड पेंडेंट था। इसके साथ ही उन्होंने टियर-ड्रॉप डायमंड ईयररिंग्स और एक सिंगल स्टेटमेंट रिंग भी कैरी की। उनकी ये जूलरी न केवल उनकी ड्रेस के साथ परफेक्ट मैच कर रही थी, बल्कि पूरे लुक को और भी ग्लैमरस बना रही थी।
जैकलीन ने ऐसे की थी स्टाइलिंग
बालों की बात करें तो जैकलीन ने अपनी लंबी जुल्फों को साइड-पार्टिंग में रखते हुए कोइफ्ड हेयरस्टाइल में बांधा, जिससे उनका लुक पूरी तरह से पुराने हॉलीवुड की याद दिलाता नजर आया। मेकअप में उन्होंने सॉफ्ट लेकिन इन्टेंस लुक चुना, म्यूटेड पिंक आईशैडो, ब्लश्ड चीक्स, विंग्ड आईलाइनर, मस्कारा से सजे आईलैशेस, डार्क ब्रोज़, ग्लोइंग हाइलाइटर और क्लासिक रेड लिप्स ने उनकी सुंदरता को और निखार दिया।
कुल मिलाकर, जैकलीन फर्नांडीस ने कान्स 2025 के रेड कार्पेट पर अपने इस ओल्ड हॉलीवुड इंस्पायर्ड लुक के जरिए स्टाइल और एलिगेंस का बेहतरीन संगम पेश किया, जो लंबे समय तक फैशन प्रेमियों के ज़ेहन में बना रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications











