Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
कान्स 2024 के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने बिखेरा जलवा, ब्लैक गोल्डन गाउन में लगीं अप्सरा
हर साल की तरह इस बार भी विश्वसुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय के लुक ने हर किसी का दिल जीत लिया। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर उनके लुक को ढेरों तारीफें मिल रही हैं। एक हाथ में फ्रैक्चर होने के बावजूद भी रेड कारपेट पर ऐश्वर्या राय ने कॉन्फिडेंटली खुद को जिस तरह कैरी किया, वह भी यकीनन काबिले-तारीफ रहा।
इस खास अवसर के लिए ऐश्वर्या ने ब्लैक एंड गोल्डन गाउन को चुना। जिसके साथ उन्होंनें व्हाइट श्रग को पेयर किया। लॉन्ग ट्रेल के साथ उनका आउटफिट बेहद ही खूबसूरत लग रहा था। सिर्फ आउटफिट ही नहीं, अपने मिनिमल मेकअप और एक्सेसरीज भी काफी अच्छी लग रही थीं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय के लुक के बारे में डिटेल में बता रहे हैं-

ऐसा था ऐश्वर्या राय का लुक
77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन का लुक बेहद ही खूबसूरत और क्लासी लग रहा था। उन्होंने फैशन डिजाइनर फाल्गुनी और शेन द्वारा डिजाइन किया गया गाउन स्टाइल किया था। ब्लैक और गोल्डन गाउन में खूबसूरत गोल्डन एम्बेलिशमेंट्स बेहद ही स्टाइलिश लग रही थी। वहीं इसके साथ उन्होंने व्हाइट श्रग को कैरी किया। उनकी ड्रेस में एक लंबी ट्रेल भी थी। अपने इस स्टनिंग लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने गोल्डन रिंग और लूप्स को स्टाइल किया। मिनिमल एक्सेसरीज उनके लुक को बेहद ही खास बना रही थी। मेकअप भी उन्होंने मिनिमल ही रखा।
हाथ में दिखा फ्रैक्चर
ऐश्वर्या राय बच्चन जब एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं तो उनके हाथ में फ्रैक्चर देखकर फैन्स काफी परेशान हो गए थे। लेकिन फिर भी उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर खुद को बेहद ही ग्रेसफुली और कॉन्फिडेंटली प्रेजेंट किया। हाथ में फ्रैक्चर होने की शिकन उनके चेहरे पर बिल्कुल भी नजर नहीं आई। यहां तक कि हैवी ड्रेस के साथ उन्होंने सीढ़िया चढ़ने में थोड़ी दिक्कत भी हुई। हालांकि, एक हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण बेटी आराध्या उन्हें सपोर्ट करती हुई नजर आई।
22 सालों से रेड कारपेट पर कर रही हैं वॉक
बता दें कि ऐश्वर्या राय पिछले 22 सालों से कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही हैं। उन्हांने साल 2002 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था। उस समय वह खूबसूरत साड़ी पहने हुए दिखाई दी थीं। हर बार वह एक अलग लुक में नजर आती हैं और सारी लाइमलाइट बटोर लेती हैं। इस बार भी उनका ब्लैक एंड गोल्डन गाउन लुक यकीनन काफी इंप्रेसिव है। बता दें कि 77वें एनुअल कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 14 मई को हो चुकी है। फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में होने वाला यह इवेंट 25 मई तक चलेगा। जिसमें कई सितारे शिरकत करते हुए नजर आएंगे।



Click it and Unblock the Notifications











