Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Birthday Special: हुमा के Plus Size फैशन गेम के आगे सब फेल! एथनिक से वेस्टर्न तक, हर लुक में लगती हैं Queen
Huma Qureshi Birthday: बॉलीवुड की मशहूर अदाकार हुमा कुरैशी अपनी फिटनेस के साथ-साथ अपने गजब के फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने सिर्फ 28 दिनों में अपनी स्ट्रिक्ट डाइट और कड़ी मेहनत के साथ अपना वजन कम कर लिया। एक्ट्रेस ने टीवी से लेकर ओटीटी तक ऐसा जलवा दिखाया कि हर कोई उनका जबरा फैन हो गया। बॉलीवुड में जहां ज्यादातर स्टार्स एक जैसे ट्रेंडी लुक और फिटनेस को फॉलो करते हैं, वहीं हुमा कुरैशी ने अपने अंदाज, आत्मविश्वास और Plus Size फैशन को पूरी शान से अपनाया है।
हुमा ने यह साबित कर दिया कि ग्लैमर का साइज नहीं, स्टाइल और एटीट्यूड मायने रखता है। उन्होंने एथनिक हो में ट्रेडिशनल ग्रेस बिखेरा तो वेस्टर्न आउटफिट्स में बॉस लेडी वाइब्स दें सभी को अपना दीवाना बना लिया। हुमा हर लुक में बेजोड़ नजर आती हैं। चलिए इस बर्थडे पर एक नजर डालते हैं उनके कुछ बेस्ट और बोल्ड फैशन मूमेंट्स पर, जो हर बॉडी टाइप वाली महिला को इंस्पायर कर सकते हैं।

1. जब हुमा ने कैरी किया एथनिक लुक - रॉयल्टी का दूसरा नाम
हुमा कुरैशी जब पारंपरिक आउटफिट पहनती हैं, तो उनका लुक सिर्फ खूबसूरत नहीं बल्कि रॉयल लगता है। सिल्क साड़ियां, मिरर वर्क कुर्ता और शिमरी लहंगे हर आउटफिट में वो खुद को Queen की तरह प्रेजेंट करती हैं।
2. बोल्ड और बॉसी लुक
ब्लैक गाउन हो या डेनिम ऑन डेनिम, हुमा अपने वेस्टर्न आउटफिट्स को जिस कॉन्फिडेंस के साथ पहनती हैं, वो किसी सुपरमॉडल से कम नहीं लगता। उनकी बॉडी पॉजिटिविटी और नो-फिल्टर अप्रोच उन्हें वाकई स्पेशल बनाती है।
3. Plus Size फैशन की ब्रांड एंबेसडर
हुमा का फैशन गेम हर उस लड़की के लिए इंस्पिरेशन है जो खुद को "परफेक्ट बॉडी" के स्टैंडर्ड से बाहर समझती है। वो फैशन को बॉडी शेप से नहीं बल्कि एटीट्यूड और कम्फर्ट से परिभाषित करती हैं।
4. हुमा का स्टनिंग लुक
हुमा कुरैशी चाहे एथनिक वियर में साड़ी सूट पहनें या फिर वेस्टर्न के नाम पर बोल्ड आउटफिट हर किसी में वो स्टनिंग लगती हैं। हुमा के हर लुक को आज की यंग जेनरेशन फॉलो करती है। हुमा कुरैशी के फैशन की सबसे बड़ी खासियत है उनका कॉन्फिडेंस।
ब्लैक में बिंदास लुक
हुमा कुरैशी का हर लुक खास होता है। उनका हुमा का सबसे बड़ा स्टाइल स्टेटमेंट उनका कॉन्फिडेंश है जो उन्हें हर आउटफिट में कंफर्ट फील करवाता है।
हुमा के इस ब्लैक आउटफिट में बिंदास लुक की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। उन्होंने अपने इस बॉसी लुक को कंप्लीट करने के लिए हाई बूट्स पहनें हैं और स्मोकी आई मेकअप के साथ मेकअप किया है।



Click it and Unblock the Notifications











