Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
मांग में सिंदूर, हाथ में मेहंदी और माथे पर बिंदी... सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हिना खान का करवा चौथ लुक
Hina Khan Karwa Chauth Look: एक्ट्रेस हिना खान किसी पहचान की मोहताज नहीं है। ये रिश्ता क्या कहलाता है, नागिन और बिग बॉस के बाद उन्होंने घर-घर में अपनी
पहचान बनाई है। हिना ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी रचाई है। ऐसे में, इस बार उन्होंने शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ मनाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। नई-नवेली सुहागन की तरह सजीं हिना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

नई दुल्हन की तरह सजीं हिना खान
हिना खान ने अपना पहला करवा चौथ काफी खास तरह से सेलिब्रेट किया। इसके लिए वह एकदम हिंदू परंपरा की नई दुल्हन तरह सजी-धजीं। तस्वीरों में वे लाल रंग के ट्रेडिशनल अनारकली सूट के साथ मांग में सिंदूर, हाथ में मेहंदी, माथे पर लाल बंदी लगाए नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने गोल्ड ज्वेलरी पहनी है, जो उनके लुक को काफी कॉम्पलिमेंट कर रहा है। हिना के सूट के साथ खूबसूरत सा बनारसी बांधनी दुपट्टा लिया है, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। वहीं रॉकी ने सफेद प्रिंटेड पैटर्न वाले कुर्ता पहना है, जिसमें वे काफी हैंडसम लग रहे हैं।
तस्वीरें शेयर करने के साथ कैप्शन में हिना खान ने लिखा, "धन्य हूं। जब सच्चा प्यार सच्चे दिलों को मिलता है तो बंधन सीमाओं से परे बढ़ता है। हमारी दुनिया एक-दूसरे के इर्द-गिर्द घूमती है और हर सेलिब्रेशन, हर त्यौहार, हर खुशी में हमारा प्यार और गहरा होता जाता है। हम बस एक-दूसरे की बाहों में खुशी से रहना चाहते हैं और जीवन में मिलने वाले हर उस अवसर का आनंद लेना चाहते हैं जिसे हम साथी कहते हैं। हैप्पी करवा चौथ आप सभी को। आई लव यू रॉकी।"
फैंस लोगों से मिला ऐसा रिएक्शन
हिना की इन तस्वीरों पर उनके फैंस जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "माशाअल्लाह, आपको जोड़ी ऐसे ही सलामत रहे।" एक अन्य यूजर ने लिखा है, "नाइस जोड़ी।" वहीं, कुछ लोग हिना को एक्ट्रेस को ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "मुस्लिम लोग भी करते हैं क्या ये सब"। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "अल्लाह इसको हिदायत दे।" एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कैंसर से अल्लाह ने बचा लिया तो अब तो अल्लाह की नाफरमानी मत करती।'



Click it and Unblock the Notifications











