Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Blouse Design: हीरामंडी एक्ट्रेस ब्लाउज डिजाइन है लाजवाब, हर फंक्शन में देंगे कमाल लुक
Sanjeeda Shaikh Inspired Sari Blouse Designs : एक्ट्रेस संजीदा शेख हाल ही में रिलीज हुई वेबसीरीज हीरामंडी की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। इस वेबसीरीज में संजीदा के एक्टिंग और लुक की काफी तारीफें हो रही हैं। संजीदा कपड़ों के मामले में काफी बोल्ड हैं। एक्ट्रेस एथनिक हो या वेस्टर्न हर लुक में काफी खूबसूरत लगती है।
यहां तक की उनके ब्लाउज लुक भी काफी खूबसूरत होते हैं। आज हम आपको संजीदा शेख के 6 स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन बताने जा रहे हैं जो आपके लुक में चार-चांद लगा सकते हैं।

डीप वी नेक ब्लाउज
वी नेक ब्लाउज के साथ लॉन्ग स्लीव गोल्डन ब्लाउज आपके हर लुक के साथ खूब जचेंगा। अगर आपको बोल्ड नेक ब्लाउज पसंद हैं तो आप संजीदा का ये डीप वी नेक ब्लाउज रिक्रिएट कर सकते हैं।

स्लीवलेस ब्लाउज
हाल ही में हीरामंडी के प्रमोशन के दौरान संजीदा ब्राइट यैलो रंग की साड़ी में नजर आई थी। संजीदा ने इस साड़ी को मैच करते हुए कॉन्ट्रास्ट में पिंक बूटी वाला स्लीवलैस ब्लाउज पहना था। जो उनकी खूबसूरती बढ़ा रहा था। समर वेडिंग में फ्रेश लुक के लिए आप ये ब्लाउज डिजाइन कॉपी कर सकते हैं।

डीप फ्रंट नेक वेलवेट ब्लाउज
संजीदा का ये डीप फ्रंट नेक वेलवेट ब्लाउज आपके पार्टी लुक के लिए परफेक्ट हो सकता है। ब्लाउज के फ्रंट में स्ट्रेप पर दो स्ट्रेप लगी हुई हैं। जो इस ब्लाउज का काफी बोल्ड स्टेटमेंट लुक दे रहा है। पार्टी फंक्शन में आप इस तरह के ब्लाउज से खुद को बोल्ड और स्टाइलिश लुक दे सकती हैं।

फुल स्लीव्स डोरी ब्लाउज
अगर आप एक जैसा ब्लाउज पहनकर थक चुकी हैं तो आप अपने लुक के साथ एक्सपैरिमेंट करते हुए। संजीदा की तरह फुल स्लीव्स चैक ब्लाउज तैयार कर सकती हैं। इसके साथ आप बैक पर डोरी वर्क करवा सकती हैं।

वर्क ब्लाउज
संजीदा का ये पिंक एम्बॉयडरी सिंपल ब्लाउज भी शादी-ब्याह के फंक्शन के लिए काफी अच्छा है। इसे साड़ी और लहंगे के साथ पहन सकती हैं।

ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज
साड़ी में गजब के लुक के लिए संजीदा का ये ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज भी काफी ट्रेंडी लगेगा। ये साड़ी में आपके लुक को स्टाइलिश एंड हॉट लुक देगा।



Click it and Unblock the Notifications











