Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
हरियाली तीज पर हरी साड़ी पहनने का स्टाइलिश तरीका, इन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस से चुराएं ग्लैमर का फॉर्मूला
Hariyali Teej 2025 Green Saree Look: 27 जुलाई 2025 को हरियाली तीज मनाई जाएगी जो सुहागिन महिलाओं के द्वारा मनाया जाता है। यह त्योहार हर महिला के लिए खास होता है और वो चाहती है कि इस वो सबसे सुंदर और ट्रेडिशनल दिखे। हरे रंग की साड़ी इस त्योहार की खास पहचान होती है, लेकिन सिर्फ रंग ही नहीं, स्टाइल भी उतना ही जरूरी है।
अगर आप सोच रही हैं कि हरी साड़ी को कैसे स्टाइल करें ताकि लुक ट्रेडिशनल भी लगे और फैशनेबल भी, तो बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेसेज जैसे आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण और कियारा आडवाणी से बेहतर इंस्पिरेशन और कहां मिलेगी? इन एक्ट्रेसेज ने हरी साड़ी को इस अंदाज में कैरी किया है कि हर किसी की नजरें बस उन पर टिक जाएं। आइए आप भी देखें हरियाली तीज के लिए ग्रीन साड़ी के स्टाइलिंग टिप्स।

1. दीपिका पादुकोण - रॉयल बनारसी लुक
दीपिका ने एक इवेंट में गहरे हरे रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी जिसे उन्होंने हाई नेक ब्लाउज, गजरे और गोल्डन झुमकों के साथ पेयर किया था। यह लुक परंपरा और शाही ठाठ का परफेक्ट मेल है। अगर आप तीज पर क्लासिक बनारसी पहन रही हैं, तो दीपिका से एक्सेसरीज और हेयरस्टाइल का आईडिया जरूर लें।
2. कियारा आडवाणी - सिंपल लेकिन स्टनिंग
कियारा का हरा ऑर्गेन्जा साड़ी लुक बेहद मिनिमल और एलिगेंट था। स्लीवलेस ब्लाउज और नो-ज्वेलरी स्टाइल में उन्होंने न्यू-एज ब्राइड्स और यंग गर्ल्स को इंस्पायर किया है। आप तीज के दिन हल्के मेकअप के साथ यह लुक अपना सकती हैं।
3. शिल्पा शेट्टी- एथनिक विद ए ट्विस्ट
शिल्पा शेट्टी का साड़ी लुक हमेशा चर्चा में बना रहता है। इस सिंपल ग्रीन साड़ी में शिल्पा का वाइब्रेंट लुक ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए बेस्ट है। यह लुक तीज पर पूजा और फैमिली फंक्शन दोनों के लिए परफेक्ट है।
4. जान्हवी कपूर - ग्लैम विद ग्रेस
जान्हवी कपूर ने ग्रीन साड़ी पहनी थी जिसे उन्होंने बैकलेस ब्लाउज और कर्ली हेयर के साथ स्टाइल किया। ये लुक शाम की तीज पार्टी या सिंगिंग/डांस सेरेमनी के लिए बेहद ग्लैमरस है।
5. आलिया भट्ट
आलिया भट्ट की सिंपल ग्रीन जॉर्जेट साड़ी और ग्रीन बिंदी वाला लुक एकदम क्लासिक है। इसमें कोई फालतू एक्सेसरीज नहीं, फिर भी उनका स्टाइल बोलता है। यह उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है जो कम में भी ज्यादा खूबसूरत दिखना चाहती हैं।
स्टाइलिंग टिप्स तीज के लिए
साड़ी के साथ मैचिंग या कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज चुनें जैसे गोल्डन, रेड या मरून।
ट्रेडिशनल ज्वेलरी जैसे झुमके, मांगटीका और चूड़ियां जरूर शामिल करें।
बालों में गजरा लगाना न भूलें यह हरियाली तीज की शोभा बढ़ाता है।
मेकअप में नैचुरल बेस और बोल्ड लिप्स रखें खासकर रेड या मरून शेड्स।



Click it and Unblock the Notifications











