Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Friendship Day Special Bracelets: इस फ्रेंडशिप डे पर अपने Best Buddy को दें ये ब्रेसलेट, देखिए लेटेस्ट डिजाइन
Friendship Day Special Bracelets: फ्रेंडशिप डे आने ही वाला है जो हर दोस्त के लिए खास दिन होता है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए यार-दोस्त खास तरह के बैंड देते हैं। अगर आप भी अपने बेस्ट फ्रेंड को कुछ खास और यादगार देना चाहते हैं, तो इस बार एक प्यारा-सा फ्रेंडशिप बैंड की जगह अपने दोस्त को फ्रेंडशिप ब्रेसलेट दे सकते हैं जो एकदम परफेक्ट रहेगा। दोस्ती का ये छोटा-सा तोहफा न सिर्फ आपके रिश्ते की गहराई को दिखाएगा, बल्कि आपके यार को हर बार देखते ही आपके साथ बिताए हर लम्हे की याद दिलाएगा। इस साल मार्केट में कुछ बेहद ट्रेंडी, मिनिमलिस्टिक और कस्टमाइजेबल ब्रेसलेट डिजाइन आए हैं जो लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए परफेक्ट हैं। लेदर, बीड्स, सिलिकॉन, मेटल टैग्स और थ्रेड वर्क में आने वाले ये ब्रेसलेट्स आजकल काफी ट्रेंड में हैं।

आप चाहें तो इन पर नाम, डेट या छोटा मैसेज भी कस्टमाइज करवा सकते हैं, जिससे ये और भी स्पेशल बन जाता है। कुछ डिजाइन में आपको "BFF Forever", "Together Since", "Yaar No.1" जैसे स्लोगन भी मिलेंगे जो फ्रेंडशिप डे के जज्बात को और भी खास बना देंगे। आइए फिर जल्दी से देख लेते हैं ऐसे खास ब्रेसलेट डिजाइन जो इस दिन को बना देंगे और भी खास।

1. क्लासिक थ्रेड ब्रेसलेट
फ्रेंडशिप डे पर अपने बेस्ट फ्रेंड के लिए आप पारंपरिक रंगीन धागों से बने ये ब्रेसलेट्स ले सकते हैं। ये हमेशा Evergreen रहते हैं जो सभी को बहुत पसंद आते हैं। ये सस्ते होने के साथ ही इमोशनल वैल्यू भी देते हैं।

2. लेदर ब्रेसलेट्स
अगर आप अपने बेस्ट फ्रेंड को स्पेशल फील करवाना चाहते हैं तो उनके लिए रफ-टफ दिखने वाले लेदर ब्रेसलेट ले सकते हैं। ये लड़कों के लिए परफेक्ट हैं। साथ ही लड़कियां भी ऐसे ब्रेसलेट पहन सकती हैं जो यूनीसेक्स हैं। इनमें मेटल टैग्स के साथ "BFF", "Brother from another mother", "Trust", आदि शब्द उकेरे होते हैं। आप कुछ लेदर ब्रेसलेट्स कस्टमाइज भी करवा सकते हैं या नाम या डेट जोड़ सकते हैं।

3. Beads ब्रेसलेट
कलरफुल बीड्स से बने ये ब्रेसलेट लड़कियों को बहुत पसंद आते हैं। आप अपनी बेस्ट फ्रेंड को इस खास दिन पर बीड्स वाले ब्रेसलेट गिफ्ट कर सकती हैं जिन पर आप चाहें तो Alphabet Beads से नाम भी बना सकते हैं। ये ब्रेसलेट्स फ्रेंडशिप में क्रिएटिविटी और क्यूटनेस लाते हैं।

4. Quote ब्रेसलेट्स
कोट्स वाले ब्रेसलेट आजकल ट्रेंड में हैं जिन पर प्रिंटेड या एम्बॉस्ड होते हैं। इस पर "Partners in Crime", "You're my person", "No Distance Can Break Us" जैसे शानदार कोट्स लिखे होते हैं। ये ब्रेसलेट्स रिश्ते में गहराई और मतलब जोड़ते हैं।

5. मैचिंग ब्रेसलेट सेट्स
बेस्ट फ्रेंड्स के लिए ब्रेसलेट्स का मैचिंग सेट सबसे ट्रेंडिंग गिफ्ट है। आप चाहें तो ये ले सकते हैं जिनमें से एक आपके पास रहेगा और एक आपके फ्रेंड के पास। मार्केट में ऐसे ब्रेसलेट आसानी से मिल जाते हैं और आप ऑनलाइन भी मंगवा सकते हैं।

अगर आप चाहें, तो DIY Friendship Bracelet Kit भी खरीदकर खुद अपने हाथों से बना सकते हैं और यकीन मानिए, उससे अच्छा गिफ्ट कोई नहीं हो सकता।



Click it and Unblock the Notifications











