Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Engagement Mehndi Design : अपने सगाई को बनाए खास, हाथों की रौनक बढ़ाने के लिए लगाएं ये मेहंदी डिजाइन
Engagement Mehndi Designs : भारतीय शादियों से पहले सगाई, हल्दी, संगीत और मेहंदी (Mehndi) जैसे रस्म बहुत खास होते हैं, जिसके लिए तैयार रहना बेहद जरूरी होता है। और ये सभी रीति रिवाज मेहंदी के बिना अधूरे माने जाते हैं। अगर आप की भी जल्द ही सगाई होने वाली हैं और हम इंगेजमेंट सेरेमनी के लिए मेहंदी डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो आज हम आपके लिए सगाई के लिए लगाई जानेवाली मेहंदी की कुछ खास, लेटेस्ट और स्पेशल डिज़ाइन्स लेकर आए हैं। जिसे देख कर आप अपने हाथों और पैरों में मेहंदी लगा सकती है।
आप इन मेहंदी पैटर्न्स को खुद भी लगा सकती या फिर किसी और की सहायता भी ले सकती है। इसमें आपको 'आसान सी अंगूठी ' की पैटर्न से लेकर 'कपल मेहंदी' की डिज़ाइन्स देखने को मिल सकती हैं। लड़कियों के लिए सगाई जैसा मौका बहुत खास होता है, इसके लिए हम हाथों की रौनक बढ़ाने के लिए लेकर आए हैं सगाई स्पेशल की मेहंदी डिज़ाइन्स।

रिंग डिजाइन मेहंदी
यह मेहंदी डिजाइन बहुत ही आसान है यह डिजाइन लगाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा और एकदम सिंपल और स्टाइलिश है आप यह डिजाइन अपने हाथों पर लगा सकती हैं। ये खूबसूरत दिखेगी। इसमें अंगूठी की डिजाइन आपकी मेहंदी को खास बना सकती है। जब इंगेजमेंट रिंग पहनेंगी तो आपको हाथ की रौनक दोगुना बढ़ जाएगी।

सिम्पल इंगेजमेंट मेहंदी डिजाइन
आप सगाई पर कंटेम्प्रेरी मेहंदी डिजाइन भी लगवा सकती हैं। आपको इंटरनेट पर इसकी एक नहीं अनेक डिजाइंस देखने को मिल जाएंगी। आप इस तरह की डिजाइन से पूरे हाथों को भर भी सकती हैं और चाहें तो लाइट मेहंदी डिजाइन भी लगवा सकती हैं।

इनिशिएल फुल हैंड मेहंदी डिजाइन
अगर आप फुल हैंड मेहंदी डिजाइन लगवाना चाहती हैं, तो यह भरवा मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती है। हाथों में भरी हुई मेहंदी लगानी है तो फूल पत्ती की बेल के साथ कई डिजाइन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके साथ ही आप दोनों के नाम का इनिशिएल भी हाथों पर मेहंदी से उकेर सकती हैं।

फुल हैंड बैक डिजाइन
अगर आप अपने बैक हैंड पर खूबसूरत मेहंदी डिजाइन लगवाना चाहती हैं क्योंकि सगाई के बाद हर किसी की नजर दुल्हन की अंगूठी पर ही टिकी रहती हैं तो ऐसे में हाथों की रौनक बढ़ाने के लिए ये डिजाइन खूब जंचेगी।

रोमांटिक मेहंदी डिजाइन
अगर आप इंगेजमेंट में अपनी पूरी लवजर्नी दिखाना चाहती हैं, तो आप इस तरह की रोमांटिक मेहंदी डिजाइन भी लगा सकती हैं। इनमें हार्ट शेप, लव बर्ड और प्रपोजल को बखूबी दिखा सकती हैं।

कपल मेहंदी डिजाइन
फुल-हैंड डिज़ाइन में अक्सर मोर, कमल के फूल, दूल्हा और दुल्हन की आकृतियाँ और जटिल जाल पैटर्न जैसे डिजाइन शामिल होते हैं। सुंदर और परफेक्ट मेहंदी के लिए प्रोफेशनल मेंहदी डिजाइनर की हेल्प ले सकते हैं। इसमें कपल मेहंदी और रिंग सेरेमनी को उकेर सकती हैं।

कलाई के लिए सुंदर मेहंदी
बैक हेंड फुल हैंड डिजाइन तो आपको खूब मिल जाएगी अगर आप फुल हैंड मेहंदी लगाने का विचार कर रही हैं, तो आप कलाई पर इंगेजमेंट के लिए ये मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











