Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Eid Outfits shopping: ईद की करनी है शॉपिंग तो दिल्ली की ये मार्केट हैं बेस्ट
ईद की शॉपिंग तो आपकी शुरू हो चुकी होगी, क्योंकि ईद की शॉपिंग सिर्फ एक दिन में होने से रही, इसलिए कई बार मार्केट के चक्कर अपनी पसंद के आउटफिट, जूलरी, चूड़ियां, सैडिंल्स और भी बहुत सारी खरीदारी के लिए मार्केट जाना ही पड़ता है। क्योंकि एक बार में तो ईद के आउटफिट्स तो कभी पसंद ही नहीं आतें हैं। इस वक्त मार्केट लोगों की भीड़ से भी फुल हो रहे हैं, अगर आप दिल्ली में रहती हैं तो इस बारें में आप अच्छे से समझ सकती हैं, कि मार्केट में काफी रौनक देखने को मिल रही है। वैसे ईद में एथनिक आउटफिट ही पहने जाते हैं, अगर आप दिल्ली से बाहर या फिर एनसीआर में रहती हैं, तो फिर आप ईद के मौके पर दिल्ली आकर ईद की शॉपिंग कर सकती हैं। क्योंकि यहां पर आपको एथनिक आउटफिट के साथ ट्रेंडिशनल आउटफिट, जूलरी, एक्ससरीज सब कुछ बहुत आसानी से और लेटेस्ट मिलता है, वो भी रीजनेबल दामों पर। हम आपको यहां पर दिल्ली की उन मार्केट्स के बारें में बताने वाले हैं जहां से आप ईद की शॉपिंग कर सकती हैं।

चांदनी चौक बाजार
चांदनी चौक तो वर्ल्ड फेमस हैं, इसे ट्रेडिशनल आउटफिट से लेकर जूलरी, शू वो सब कुछ जो आप अपने लिए खरीदना चाहती हैं, आराम से मिल जाता है। चांदनी चौक होलसेल मार्केट है, जहां से आप लाइट से लेकर हैवी वर्क डिजाइन वाले आउटफिट अपने लिए ईद फेस्टिवल के लिए खरीद सकती हैं। यहां अगर आप खुद की गाड़ी से आ रहे हैं, तो जाम में फंसने के लिए तैयार रहिएगा, वर्ना आप मार्केट की कुछ दूर पार्किंग में गाड़ी लगाकर ई-रिक्शा से मार्केट तक आ सकती हैं। वहीं दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन से आप चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन तक आ सकती हैं।

खान मार्केट
वैसे तो खान मार्केट काफी महंगा मार्केट है, क्योंकि यहां से ज्यादातर एलीट लोग ही शॉपिंग करते हैं, आम लोग और मीडियम क्लास के लोग यहां से शॉपिंग नहीं करते हैं। लेकिन यहां पर आपको लेटेस्ट और स्टाइलिश लुक वाले आउटफिट आराम से मिल जाते हैं। कई सारे स्टाइल और डिजाइन्स के साथ। आप अपने आउटफिट को यहां पर कस्टमाइज करा सकती हैं, क्योंकि यहां पर कई सारे टेलर आसानी से आपको आउटफिट आपकी पसंद के तैयार कर देते हैं। अगर आपको पैसे की चिंता नहीं है तो आप इस मार्केट में आकर शॉपिंग कर सकती हैं। दिल्ली मेट्रो की वोइलेट लाइन में स्थित खान मार्केट मेट्रो स्टेशन यहां का करीबी मेट्रो स्टेशन है। संडे को मार्केट बंद रहता हैं।

लक्ष्मी नगर मार्केट
लक्ष्मी नगर मार्केट ईस्ट दिल्ली का बड़ा मार्केट है। यहां पर आप ईद की शॉपिंग आराम से कर सकती हैं, वो भी रीजनेबल दामों पर। यहां पर आपको हर तरह के हर वैराइटी के ट्रेडिशनल आउटफिट मिल जाते हैं। ये मार्केट लक्ष्मी नजर मेट्रो स्टेशन से उतरते ही आपको मिल जाएगा। मार्केट सोमवार को बंद रहता है।

सरोजिनी नगर मार्केट
सरोजिनी नगर मार्केट भी काफी फेमस है। ये दिल्ली की सबसे सस्ते मार्केट में से एक है। यहां पर आपको आपकी पसंद को सबकुछ मिलेगा वो भी बेहद कम दोमा पर। मार्केट सोमवार को बंद रहता है।



Click it and Unblock the Notifications











