Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Taapsee Pannu : एक्टिंग ही नहीं साड़ी स्टाइलिंग में भी वर्सटाइल हैं तापसी पन्नू, ये हैं बेस्ट साड़ी लुक
Dunki Actress Taapsee Pannu Saree collection with stylish blouse : तापसी पन्नू न सिर्फ वर्सटाइल एक्ट्रेस हैं, बल्कि यही टच उनके फैशन में भी नजर आता है। कभी तो ये हसीना एकदम ग्लैमरस कपड़ों में नजर आती है, तो कभी यूं ही जींस-टॉप पहनकर पब्लिक प्लेस पर निकल जाती है। तापसी न सिर्फ वेस्टर्न में बल्कि साड़ी में भी काफी कूल लगती हैं। तापसी साड़ी में भी अपने एक्सपैरिमेंट के लिए जानी जाती हैं।
आइए देखते हैं तापसी के साड़ी में बेहद ग्लैमर्स, एथनिक और कूल लुक। जिसे देखने के बाद 100 फीसदी आप भी साड़ी के साथ अपना लुक एक्सपैरिमेंट करने से पीछे नहीं हटेंगी।

सिंपल साड़ी ब्लाउज ब्लैकलेस
तापसी की साड़ी भले ही सिंपल थी, लेकिन इसका ब्लाउज ब्लैकलेस था। वहीं पीछे दी गई डोरी डीटेल और भी ज्यादा टीजिंग इफेक्ट क्रिएट कर रही थी।

प्रिंटेड हैंडलूम साड़ी
तापसी के पास साड़ी का रॉयल कलेक्शन है। इस फोटो में तापसी ने एक हैंडलूम साड़ी पहनी है, जो ग्रीन कलर की है। इसके साथ तापसी ने मरून कलर की थ्री फोर्थ स्लीव्स वाला ब्लाउज पहना है। तापसी का यह लुक शादी-ब्याह और फैमिली फंक्शन के लिए काफी रिच है।

साड़ी विद स्नीकर्स
पेस्टल साड़ी को पॉप अप करना है, तो इसके साथ ब्राइट लेकिन प्लेन ब्लाउज गॉर्जियस दिखता है, जैसे कि तापसी ने इस फोटो में पहना है। तापसी ने कूल और ईजी लुक के लिए साड़ी के साथ हील्स की बजाय स्नीकर्स कैरी किए है।

साड़ी के साथ एम्ब्रॉइडरी लॉन्ग जैकेट
तापसी ने इस खूबसूरत प्लेन एम्ब्रॉइडरी साड़ी को फुल एम्ब्रॉइडरी वाले लॉन्ग कोट के साथ कैरी किया है, जो स्मार्ट और डिफरेंट लुक दे रहा है। इस लुक को कम्प्लीट करने के लिए तापसी ने अपने बालों का हाई बन बनाया है और कान में सिर्फ स्टड्स पहने हैं। तापसी यह लुक बताता है कि साड़ी के साथ ओवर द टॉप एक्सेसरी पहनने की जरूरत नहीं है।
शिफॉन साड़ी और स्लीव लैस ब्लाउज
तापसी की यह ब्लू शिफॉन साड़ी और स्लीव लैस ब्लाउज में वो काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

डेनिम साड़ी बेल्ट स्टाइल
अगर आप साड़ी में केजुअल लुक चाहती हैं तो आप भी तापसी की तरह डेनिम साड़ी और ब्लाउज ट्राय कर सकती हैं। साड़ी के साथ अभी बेल्ट लगाकर कूल बन सकती हैं।

फ्रील बॉर्डर साड़ी एम्ब्रॉयडरी फुल स्लीव्स ब्लाउज
तापसी पन्नू साड़ी के मामले में वाकई वर्सटाइल हैं। आउटिंग हो या पार्टी वो जानती हैं कैसे साड़ी के साथ केजुअल और ग्लैमर्स लुक पा सकते हैं। इस फोटो में तापसी ने आयवरी रंग के फ्रील बॉर्डर साड़ी के साथ एम्ब्रॉयडरी फुल स्लीव्स ब्लाउज पहनी हुई नजर आ रही है। यह पार्टी-फंक्शन के लिए काफी ग्लैमर्स च्वॉइस है।



Click it and Unblock the Notifications











