Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
मोतियों सी सजी ड्रेस में दुल्हन बनी परिणीति चोपड़ा, दुपट्टे पर लिखे राघव के नाम ने खींचा सबका ध्यान
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के बाद इस जोड़े की फोटोज सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। बॉलीवुड जगत से जुड़े लोग और फैंस परिणीति और राघव को भर-भरकर दुआएं और शुभकामनाएं दे रहे हैं। फोटोज में परिणीति गोल्डन और आइवरी टोन का ब्राइडल लहंगा पहनी देखी जा सकती हैं।
एक ओर परिणीति का लुक बिल्कुल पारंपरिक था, तो वहीं उनकी जूलरी और मेकअप उन्हें मॉर्डन दुल्हन का लुक भी दे रहा था। आइए जानते हैं मिस चोपड़ा से मिसेज चड्डा बनी परिणीति की ब्राइडल लुक की डिटेलिंग।

मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था जोड़ा
परिणीति के शादी के जोड़े को उनके खास दोस्त और जानें मानें फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया था। लहंगे की स्कर्ट पैनल्ड पैटर्न की थी। चौड़ी प्लीट्स के साथ नीचे के हिस्से को घेरदार, तो वहीं हिप पोर्शन को फिटिंग का रखा गया, जिससे उनकी वेस्टलाइन और ज्यादा खूबसूरत लग रही थी। इस पर बेहद इंट्रिकेटिड कट दाना और सितारा वर्क किया गया था।
लहंगे पर ज्योमैट्रिक आकार के पैटर्न देखे जा सकते थे। ड्रेस के मैचिंग हाफ स्लीव्स के ब्लाउज में यू-कट नेकलाइन दी गई थी और उस पर स्कर्ट से मैच करता ही वर्क किया गया था। स्लीव्स की हेमलाइन पर मोती लगाए गए थे, जो उसे और खूबसूरत बना रहे थे।

परिणीति के नेट के दुपट्टे पर सितारा और जरदोजी वर्क किया गया था। इसे और भी सुंदर बनाने के लिए पूरी हेमलाइन पर मोतियों से बने टैसल्स लगाए गए थे। परिणीति ने अपने घूंघट वाले दुपट्टे के पीछे वाले हिस्से पर सुनहरे धागों से बड़े अक्षरों से राघव का नाम लिखवाया था। परिणीति की शादी का लहंगा बनाने में लगभग 2,500 घंटे लगे थे।

मेकअप था न्यूड टोन
परिणीति ने ब्राइडल लुक के लिए मेकअप को न्यूड टोन का रखा गया था। चाहे बेस हो या फिर लिपस्टिक का शेड हर चीज बेहद सिंपल थी। फेक आईलैशेज की मदद से आंखों की खूबसूरती को जरुर बढ़ाया गया था। परिणीति ने हेयरडू या बन की जगह बालों को खुला रखना ही पसंद किया। परिणीति का दुल्हन लुक उनके हाथों और पैरों पर लगी मेहंदी पूरा कर रही थी। इसकी डिजाइन तक को एक्ट्रेस ने बेहद सिंपल रखा था।
बेशकीमती जूलरी पहनी
बात करें परिणीति के गहनों की तो उनके गले में सजे लेयर्ड हार में पन्ने और कट-दाने हीरे जड़े गए थे। इसी कॉम्बिनेशन को उनके ईयररिंग्स, मांगटीका और हाथफूल पर भी दोहराया गया था। वैसे परिणीति ने हाथों में डायमंड बैंगल्स और बेबी पिंक कलर का चूड़ा पहन रखा था। जिसके साथ लंबे कलीरे भी लगाए गए थे। परिणीति की जूलरी भी मनीष मल्होत्रा ने ही डिजाइन की थी।

दूल्हे ने दुल्हन को किया मैच
दूल्हे राघव चड्ढा ने अपनी दुल्हन को मैचिंग करते हुए शादी में आईवरी टोन क्रीम कलर की शेरवानी पहन रख था। सिर पर उन्होंने पगड़ी बांधकर अपना वेडिंग लुक कम्पलीट किया था। उनका ये ड्रेस डिजाइनर पवन सचदेवा ने डिजाइन किया था।

रिसेप्शन लुक
शादी के बाद सबसे पहले परिणीति और राघव का रिसेप्शन लुक वायरल हुआ था। परिणीति की ट्रेडिशनल एक्सेसरीज की पसंद ने सबका ध्यान खींचा। उन्होंने ट्रेडिशनल रेड की जगह पिंक चूड़ा पहना हुआ था। जो आगे वेडिंग सीजन में ट्रेंड बन सकता है। अपने आउटफिट में रॉयल टच जोड़ते हुए परिणीति ने एक शानदार व्हाइट कुंदन ज्वेलरी सेट पहना था, जो लाइट ग्रीन कलर के स्टोन से स्टडेड था, जो उनकी बेबी पिंक साड़ी के साथ खूबसूरती से मैच कर रहा था। दूसरी ओर, राघव ब्लैक टक्सीडो में काफी जच रहे थे।



Click it and Unblock the Notifications











