Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Cannes 2025 : उर्वशी रौतेला के लुक से ज्यादा उनके Parrot clutch ने बटोरी सुर्खियां, जानें इस पर्स की कीमत
Urvashi Rautela Cannes 2025 Looks Viral : कान फिल्म फेस्टिवल 2025 की शुरुआत 13 मई को एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी के साथ हुई। इस मौके पर दुनिया भर के सितारों ने रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। हर साल की तरह इस बार भी भारतीय अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अपने अनोखे अंदाज से सभी का ध्यान खींचा। वह फ्रेंच फिल्म 'पार्टिर अन जौर' (Leave One Day) की स्क्रीनिंग में शिरकत करने पहुंचीं, जहां उनका अतरंगी लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कैसा था उर्वशी का लुक
रेड कार्पेट पर उर्वशी ने नीले, लाल और पीले रंग के स्ट्रैपलेस स्ट्रक्चर्ड गाउन में एंट्री ली, जो दूर से ही लोगों का ध्यान खींच रहा था। उन्होंने इस लुक के साथ टियारा और कानों में मैचिंग झुमके पहने हुए थे, जो उनके आउटफिट से मेल खा रहे थे। हालांकि, उनका मेकअप इतना गाढ़ा और भड़कीला था कि कई लोगों ने उन्हें पहचानना तक मुश्किल बताया। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस लुक को लेकर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, कुछ ने इसे 'ऑवर-द-टॉप' कहा तो कुछ ने इसे 'फैशन ब्लंडर' बताया।
लेकिन उर्वशी के लुक का सबसे बड़ा हाईलाइट बना उनका तोते के आकार का क्लच, जो हर किसी की नजर में छा गया। यह रंग-बिरंगा क्लच क्रिस्टल एम्बेडेड डिज़ाइन में था, जिसे उन्होंने कभी चूमते हुए तो कभी हाथ में लहराते हुए कैमरे के सामने पोज दिए। यह क्लच इतना यूनिक और आकर्षक था कि सभी की निगाहें उसी पर टिक गईं।
उर्वशी के क्लच की कीमत
जानकारी के अनुसार, यह खास क्लच मशहूर लग्ज़री ब्रांड जूडिथ लीबर द्वारा डिज़ाइन किया गया है। फैशन मॉनिटरिंग पेज 'डाइट सब्या' के अनुसार, इस क्लच की कीमत $5,495 यानी करीब ₹4,68,000 बताई जा रही है। इतने महंगे और अनोखे एक्सेसरी के कारण उर्वशी एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर भी आ गईं, लेकिन साथ ही उन्होंने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि फैशन में एक्सपैरिमेंट करने से बिल्कुल नहीं कतराती हैं।
कुल मिलाकर, कान फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन उर्वशी रौतेला ने अपने बोल्ड और रंग-बिरंगे अंदाज से लाइमलाइट बटोरी, और उनका तोता क्लच इस साल के सबसे चर्चित फैशन एक्सेसरीज़ में से एक बन गया है।



Click it and Unblock the Notifications











