Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
दिवाली पर ग्लैमरस और खूबसूरत लुक के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस के वॉडरोब से आइडिया लें
14 नवंबर शानिवार को देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। दिवाली के दिन खूबसूरत और ग्लैमरस लुक के लिए महिलाएं कई दिनों पहले से ही तैयारियां शुरु कर देती हैं।

इस दिवाली आप भी खूबसूरत और स्टाइलिश लुक के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, विद्या बालन, मलाइका अरोड़ा, जैकलीन फर्नांडिज और भूमि पेडनेकर के स्टाइल को फॉलो कर सकती हैं।

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण बी टाउन की टॉप एक्ट्रेस हैं। वह अपने स्टाइलिश लुक और शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। दिवाली पर आप दीपिका के इस लुक को फॉलो कर सकती हैं। दीपिका ने पिंक कलर की सिल्क साड़ी पहनी हुई हैं। सिल्क साड़ी के साथ उन्होंने गोल्ड डिजाइन चौकर पहना हुआ है। सिल्क साड़ी के साथ उन्होंने स्मोकि आई मेकअप कैरी किया हुआ हैं। लाइट कलर की लिपस्टिक में दीपिका बहुत ही सुंदर लग रही हैं। आप भी दिवाली पर दीपिका के इस लुक को फॉलो कर सकती हैं।

प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और स्टाइल का जलवा दिखा चुकी प्रियंका चोपड़ा के इस ट्रेडिशनल लुक को आप दिवाली पर फॉलो कर सकती हैं। प्रियंका चोपड़ा ब्लू कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस दिवाली आप भी प्रियंका चोपड़ा के लुक को फॉलो कर सकती हैं।

विद्या बालन
विद्या बालन बी टाउन में साड़ी लुक के लिए जानी जाती हैं। फिल्मों से लेकर रियल लाइफ में विद्या बालन साड़ी पहने नजर आ रही हैं। विद्या का साड़ी स्टाइल को फैंस काफी पसंद करते हैं। दिवाली के मौके पर आप विद्या बालन के इस साड़ी लुक को कैरी कर सकती हैं। विद्या बालन के वॉडरोब में साड़ी का बहुत ही शानदार कलेक्शन हैं। आप उनके वॉडरोब से आइडिया लें सकते हैं।

जैकलीन फर्नांडिज
जैकलीन फर्नांडिज बी टाउन में अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। जैकलीन फर्नांडिजके इस लुक की बात करें तो जैकलीन फर्नांडिजने ब्लैक कलर की साड़ी पहनी हुई हैं। गोल्डन ब्लैक सिल्क साड़ी के साथ जैकलीन ने डीप वी नेक ब्लाउज पहना हुआ हैं। उनके हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने साड़ी के साथ मैसी बन बनाया हुआ हैं। आप भी जैकलीन के इस लुक को फॉलो कर सकती हैं।

मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा वेस्टर्न आउटफिट से लेकर इंडियन आउटफिट में गजब की खूबसूरत लगती हैं। मलाइका अरोड़ा के इस लुक को आप दिवाली पर कैरी कर सकती हैं। मलाइका की व्हाइट प्लोरल साड़ी को आप दिवाली के दिन कैरी कर सकती हैं। मलाइका अरोड़ा ने व्हाइट साड़ी के साथ ग्रीन मोती चौकर और व्हाइट मोती वाला मांग टीका पहना हुआ हैं। उनके मेकअप की बात करें तो उन्होंने व्हाइट साड़ी के साथ रेड लिपस्टिक लगाई हुई हैं। आप भी दिवाली में मलाइका अरोड़ा की तरह खूबससूरत दिख सकती हैं।

भूमि पेडनेकर
दिवाली के दिन लड़कियां स्टाइलिश लुक के लिए साड़ी पहनना पसंद करती हैं। इस दिवाली आप कुछ नया ट्राई करना चाहती है तो आप भूमि पेडनेकर की इस ब्लैक साड़ी को कैरी कर सकती हैं। उन्होंने ट्रांसपेरेंट ब्लैक कलर की साड़ी डीप नेक ब्लाउज के साथ पहना हुआ हैं। इस साड़ी को आप दिवाली पार्टी के दौरान पहन सकती हैं। उनके मेकअप की बात करें तो एक्ट्रेस ने ब्लैक साड़ी के साथ उन्होंने स्मोकि आई मेकअप और लाइट ब्राउन लिपस्टिक कैरी की हुई है।



Click it and Unblock the Notifications











