Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Cannes 2019 के रेडकार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा ने मारी एंट्री, देसी अदाओं से फैंस को किया इम्प्रेस
कांस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने वाली बॉलीवुड दिवाज ऐश्वर्या राय, सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण के बाद प्रियंका चोपड़ा का नाम भी जुड़ गया है। फ्रांस के कांस में चल रहे 72 वें कांस फिल्म फेस्टिवल में गुरुवार को बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने डेब्यू किया। हर साल मेट गाला इवेंट अपने लुक से सुर्खियों में छाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने रेड कार्पेट पर अपने स्टाइल और लुक का जादू बिखेरा। देसी गर्ल ने रेड कार्पेट पर नमस्ते करके फैंस और मीडिया का अभिनंदन किया।

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर कांस की कुछ फोटोज शेयर की हैं। बात करें प्रियंका के डेब्यू लुक की तो कांस में अपने डेब्यू लुक के लिए देसी गर्ल ने Roberto Cavalli के खूबसूरत गाउन को चुना। यह एक स्ट्रेपलेस स्काई-हाई स्लिट ब्लैक और रोज गोल्ड गाउन है। इसमें सीक्विन-स्टड डिटेलिंग के साथ ट्रेन भी दी गई है। प्रियंका ने Chopard की ज्वैलरी कैरी की है। वे सिल्वर ईयररिंग्स और रिंग्स में नजर आ रही हैं। उनका मेकअप बिल्कुल परफेक्ट लग रहा है। बोल्ड आईलाइनर और मॉव लिप शेड उनके लुक को ड्रेमेटिक बना रहा है।
हेयरस्टाइल की बात करें तो प्रियंका ने साइड पार्टिंग के साथ बालों को कर्ल करके खुला छोड़ा है। उन्होंने अपने इस लुक को ब्लैक हील्स से पूरा किया है। प्रियंका यहां फिल्म रॉकेटमैन की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए पहुंचीं थीं। प्रियंका का ये लुक उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। वे इसकी काफी तारीफ कर रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications











