Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
साइना ट्रेलर लॉन्च पर दिखा परिणिति चोपड़ा का लेडी बॉस अवतार, व्हाइट पैंट सूट में दिखीं कमाल
नेटफ्लिक्स पर फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन की रिलीज के बाद, परिणीति चोपड़ा अब अपनी अगली आने वाली स्पोर्ट्स फिल्म साइना के लिए तैयार हैं, जो बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के जीवन पर आधारित है। परिणीति ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। हाल ही में इस फिल्म के ट्रेलर रिवील किया गया। फिल्म के लॉन्च इवेंट के लिए, परिणीति ने अपने व्हाइट पैंट सूट को चुना। इस पैंट सूट में परिणीति बेहद ही एलीगेंट और स्टाइलिश लग रही थीं। साथ ही इस पहनावे में वह लेडी वाइब्स लुक दे रही थीं। तो चलिए देखते हैं कैसा था परिणीति चोपड़ा का यह व्हाइट पैंट सूट लुक-

साइना ट्रेलर लॉन्च इवेंट के लिए, परिणीति चोपड़ा ने सफेद पैंट सूट को कैरी किया और इस आउटफिट में वह ऑफिस फैशन गोल्स सेट कर रही थीं। इसमें एक फुल-स्लीव वाइड लैपल ओपन-फ्रंट ब्लेज़र और हाई-वेस्ट स्ट्रेट लूज पैंट शामिल थी। उसने अपने व्हाइट रंग के क्रॉप टॉप के साथ ब्लेज़र को कैरी किया। परिणिति का यह ऑल व्हाइट आउटफिट लुक बेहद ही ग्रेसफुल लग रहा था। साथ ही अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने प्वाइंटेड सिल्वर हील्स को पेयर किया। जबरिया जोड़ी एक्ट्रेस ने सफेद पर्ल स्टड के साथ अपने लुक को एसेसराइज किया। साथ ही व्हाइट नेल पेंट से अपने लुक को स्टाइलिश टच दिया।

वहीं मेकअप में, फाउंडेशन और कंसीलर से बेस बनाकर परिणीति ने फिल्ड आईब्रो, कोहल आईज, ब्लैक आईलाइनर, सॉफ्ट ब्लश, और पिंक लिप शेड को स्टाइल किया। वहीं हेयर्स को परिणीति ने साइड पार्टिड ओपन हेयर लुक दिया, जो उनके लुक को कॉम्पलीमेंट कर रहा था। स्टाइलिश राउंड ब्लैक रिफ्लेक्टर्स से उन्होंने अपने लुक को एक स्टाइलिश टच दिया।

आपको परिणीति चोपड़ा का यह व्हाइट पैंट सूट लुक कैसा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications











