Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
ऑस्कर अवॉर्ड्स में रेड आउटफिट में नजर आईं कई डीवा, देखें
रेड ड्रेसेस का ऑस्कर 2021 के पिंक कारपेट पर बोलबाला रहा। हॉलीवुड दीवाज के रेड कलर में अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट किया। ओलिविया कोलमैन, अमांडा सेफ्रेड, एंजेला बैसेट और रीज़ विदरस्पून ने 93 वें एकेडमी अवॉर्ड में रेड ड्रेसेस के विभिन्न स्टाइल की झलक दुनिया को दिखाई, जिन्हें हम आज इस लेख में आपके साथ शेयर कर रहे हैं-

अमांडा सेफ्रेड का रेड ट्यूल गाउन
अमांडा सेफ्रेड जिन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट क्लासिक मैनक के लिए बेस्ट बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के रूप में अपना पहला ऑस्कर नोमिनेशन जीता, अपने लाल जियोर्जियो अरमानी गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थी। अमांडा के इस लुक को एलिजाबेथ स्टीवर्ट द्वारा स्टाइल किया गया। उन्होंने एक ट्यूल गाउन पहना, जिसमें स्लिट बॉडिस के साथ शॉर्प रफल्स एसेंट दिया गया था। उनके गाउन मरमेड-कट सिल्हूट के साथ तैयार किया गया था। उन्होंने अपने इस लुक में विंटेज वाइब्स को कैरी किया। इसके लिए अमांडा ने साइड-स्वेप्ट और अभिनेत्री मारियन डेविस इंस्पायर्ड बन हेयरडू को बनाया। दरअसल, अमांडा सेफ्रेड ने सिटीजन केन में अभिनेत्री मैरियन डेविस का किरदार निभाया था। वहीं, उनके मेकअप को रूज लिप शेड द्वारा हाइलाइट किया गया था। उनकी येलो डायमंड ज्वैलरी फॉरएवरमार्क से आई थी, जिसने उनके लुक को नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा दिया।

एंजेला बैसेट का रेड ड्रेप्ड गाउन
ऑस्कर 2021 में प्रेंजेटर्स में से एक एंजेला बैसेट ने अपने ड्रामेटिक रेड गाउन से हर किसी को हैरान कर दिया। एक्ट्रेस ने एक कस्टम अल्बर्टा फेरेटी रेड क्रेप ऑफ-शोल्डर गाउन पहना था, जिसे ड्रेस्ड ऑर्गेना स्लीव्स और ट्रेन लुक गाउन को और भी खास बना रहा था। एंजेला बैसेट के इस लुक को जेनिफर ऑस्टिन द्वारा स्टाइल किया गया। उन्होंने अपने साथ एक जूडिथ लेइबेर क्लच कैरी किया और अपने आउटफिट के साथ क्रिश्चियन लुबोटिन के सैंडल्स को पेयर किया। उनके ईयररिंग्स ने उनके गाउन लुक में एक्स फैक्टर एड किया। वहीं, मेकअप को ब्लू और रेड टोन द्वारा हाइलाइट किया गया था। जबकि उनकी लिप शेड मैट रेड थी, आंखों का मेकअप ब्लू स्मोकी आई शैडो द्वारा एन्हॉन्स किया गया था। मिडिल पार्टिंग ओपन स्लीक हेयर ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए।

ओलिविया कोलमैन की पोलो-नेक रेड ड्रेस
द क्राउन एक्ट्रेस ओलिविया कोलमैन ने 93 वें एकेडमी अवॉर्ड में अपने रेड ड्रेस से एक स्टाइल स्टेटमेंट दिया। ओलिविया, जिन्हें द फादर में उनकी एक्टिंग के लिए बेस्ट सर्पोटिंग एक्ट्रेस की कैटेगिरी में नॉमिनेटेड किया गया था, ने डायर की आउटफिट को चुना। उन्होंने पोलो-नेक वाली स्ट्रक्चर्ड ड्रेस पहनी थी जो कि ए-लाइनेड थी और उसमें हल्का पफ स्लीव्स लुक था। उन्होंने अपनी बेहतरीन आउटफिट के साथ रेड प्वाइंटेड पम्पस को कैरी किया। उनके इस लुक को मिरांडा द्वारा स्टाइल किया गया था। वहीं मेकअप में स्पार्कलिंग ब्लैक आईलाइनर, वाटरप्रूफ मस्कारा, न्यूड आई शैडो और रेड एंड न्यूड लिप शेड को शामिल किया गया था। साइड-पार्टेड हेयरस्टाइल ने उनके लुक को पूरा किया।

रीज़ विदरस्पून का क्लासिक रेड गाउन
रीज़ विदरस्पून भी ऑस्कर 2021 अवॉर्ड फंक्शन में प्रेजेंटर थी। उन्होंने इस अवसर के लिए डायर गाउन पहना था। उन्हें पेट्रा फ्लैनरी द्वारा स्टाइल किया गया था। उनके गाउन में शॉर्प हॉल्टर बॉडिस उनके गाउन को ब्यूटीफुल लुक दे रही थी। इस गाउन में रेड कलर को मुख्यता से शामिल किया गया था, हालांकि मैजेंटा हिंट भी साफ नजर आ रहा था। इस गाउन के साथ रीज ने थिन बेल्ट को भी कैरी किया, जिसने गाउन के प्लीटेड लुक को बेहतरीन तरीके से उभारा। वहीं अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए रीज विदरस्पून ने Bvlgari ब्रांड के डायमंड व जेमस्टोन ज्वैलरी को कैरी किया। वहीं उनका मेकअप वाइब्रेंट पिंक लिप शेड और कंटूरेड चीकबोन्स से हाईलाइट किया गया। हेयर्स को उन्होंने मिडिल पार्टिंग स्लीक ओपन लुक दिया।



Click it and Unblock the Notifications











