Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
माधुरी दीक्षित, यामी गौतम और कंगना रनौत के यह साड़ी लुक्स गणेश चतुर्थी के लिए हैं एकदम परफेक्ट
जब भी कोई फेस्टिवल होता है तो हम सभी एथनिक वियर ही पहनना चाहते हैं। चूंकि अब जब गणेश चतुर्थी आ गई है तो यकीनन आप भी एक अलग तरह से तैयार होना चाहेंगी। ऐसे में साड़ियां पहनना यकीनन एक अच्छा आईडिया है। गणेश चतुर्थी के खास मौके पर साड़ियों के लुक को फ्लॉन्ट करने के लिए आप माधुरी दीक्षित नेने, यामी गौतम और कंगना रनौत के लुक से कुछ आईडियाज ले सकती हैं। इन बॉलीवुड डीवाज ने हाल ही में साड़ियों में अपन लुक को फ्लॉन्ट किया और साथ ही साथ हमें कुछ फैशन गोल्स दिए। तो चलिए गणेश चतुर्थी 2021 के खास अवसर के लिए हम उनके साड़ी लुक को डिकोड करते हैं-

माधुरी दीक्षित नेने की ग्रीन और ऑरेंज साड़ी
माधुरी दीक्षित नेने ग्रीन और ऑरेंज रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जो कि माधुर्य लेबल से आई थी। माधुरी के इस लुक को अमी पटेल द्वारा स्टाइल किया गया। उनकी साड़ी को गोल्ड-टोन्ड मोटिफ्स और ब्यूटीफुल बॉर्डर से सजाया गया था। यह ग्रीन और ऑरेंज कलर की साड़ी थी और उन्होंने इसे हल्के हरे रंग के ब्लाउज के साथ पेयर किया था। उन्होंने अपने लुक को वरुण रहेजा के किशनदास एंड कंपनी और अज़ोटिक की एसेसरीज के साथ एक्सेसराइज़ किया। उन्होंने एसेसरीज में नेकपीस, नथ, कॉकटेल रिंग, बैंगल्स और ईयररिंग्स पहने थे। वहीं, मेकअप को पिंक लिप शेड, कंटूरेड चीकबोन्स, और पारंपरिक बिंदी द्वारा हाइलाइट किया गया था। पफ्ड हाइलाइटेड बन से उन्होंनें अपने फेस्टिवल लुक को पूरा किया।

यामी गौतम की ग्रीन और पिंक साड़ी
यामी गौतम धर ने अपनी साड़ी के साथ रीगल वाइब्स को शो किया। यामी के इस साड़ी लुक को मनीषा मेलवानी द्वारा स्टाइल किया गया। उनकी यह खूबसूरत साड़ी एकाया लेबल से आई थी। यह एक हाथ से बुनी जरी रेशम की साड़ी थी जिसमें गुलाबी रंग को बेहद खूबसूरती के साथ शामिल किया गया था। इस साड़ी को तैयार करने में करीबन 360 घंटे लगे। यामी गौतम ने इस साड़ी को फुल स्लीव्स ग्रीन कलर के रेशमी ब्लाउज के साथ पेयर किया था। अपने लुक को हाईलाइट करने के लिए उन्होंने जेमस्टोन ज्वैलरी को स्टाइल किया था। जहां यामी के ईयररिंग्स माई मोटिफ्स से थे, वहीं उनका कफ शिवानी शर्मा के खरिकाजाई से आया था। इसके अलावा, उनका हार और चूड़ियां फाइन फाइनरी स्टोर से थीं। मेकअप में यामी ने ग्लॉसी-पिंक लिप शेड, कंटूरेड पिंक चीकबोन्स और लाइट कोहल लुक कैरी किया। हेयर में उन्होंने पफ्ड बन बनाया था, जिसे उन्होंने एक हेयर पिन से सजाया था।

कंगना रनौत की गोल्ड कलर सिल्क साड़ी
कंगना रनौत की साड़ी को यकीनन आप गणेश चतुर्थी पर कैरी कर सकती हैं। यह साड़ी उन्होंने द कपिल शर्मा शो में अपनी फिल्म थलाइवी के प्रमोशन के लिए पहनी थी। कंगना ने अपनी इस साड़ी को हाफ स्लीव्स ब्लाउज के साथ पेयर किया। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए कंगना ने गोल्ड कड़ा, नेकपीस और डैंगलर्स को स्टाइल किया। वहीं मेकअप में कंगना ने पिंक लिप शेड, पिंक कॉन्टूरेड चीकबोन्स और एक रेड बिंदी से हाईलाइट किया गया था। वहीं, अपने हेयर्स को उन्होंने मोगरा के फूलों से सजाया था।
यकीनन, इन तीनों डीवाज का लुक बेहद ही खूबसूरत है। लेकिन आपको इनमें से किस डीवा का लुक सबसे अच्छा लगा और आप किस लुक को गणेश चतुर्थी पर कैरी करना चाहेंगी? यह हमें कमेंट सेक्शन में अवश्य बताएं।



Click it and Unblock the Notifications











