Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
ICW 2019 : रेड लहंगे में मॉर्डन ब्राइड लुक में कियारा आडवाणी ने किया रैंप वॉक, देखिए तस्वीरें
बॉलीवुड फिल्म कबीर सिंह की लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों खूब चर्चाओं में हैं। फिल्म की सफलता के बाद कियारा को फैंस की तरफ से खूब पॉजीटिव रिस्पॉस मिल रहा हैं। सोशल मीडिया पर कियारा की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमे वो दुल्हन बनी नजर आ रही हैं। हाल ही में कियारा इंडियन कूट्योर वीक 2019 के ओपनिंग शो में रैंप वॉक करती नजर आईं। इस दौरान वे फेमस डिजाइनर अमित अग्रवाल का खूबसूरत रेड लहंगा पहनकर स्टेज पर उतरीं। ये लहंगा अमित के 'Lumen' कलेक्शन का है।

रिसाइकल्ड मटीरियल से तैयार किए गए अमित अग्रवाल के इस कलेक्शन में ट्रडिशनल ब्राइडल आउटफिट्स को शामिल किया गया था इस मौके पर कियारा ने रेड कलर का लहंगा पहनकर इस कलेक्शन के लिए रैम्प वॉक करके इस इवेंट में चार चांद लगा दिए। बात करें कियारा के लुक की तो डीप नेक स्लीवलेस चोली वाले इस लहंगे में कियारा एक दम मॉर्डन ब्राइड लुक में नजर आई।


उन्होंने रेड कलर की मोनोटोनी को तोड़ने के लिए ग्रीन लेयर्ड बीड्स नेकलेस कैरी किया, जो उनके लुक के साथ परफेक्ट लग रहा था। इस दौरान कियारा न्यूड लिपस्टिक के साथ सबटल मेकअप में दिख रही थीं। उनके बालों को स्लीक लुक में पीछे की तरफ करके खुला रखा गया था।



Click it and Unblock the Notifications











