Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
एक्टिंग के अलावा इरफान का ड्रेसिंग सेंस भी था यूनिक, तस्वीरों में देखे उनका अलहदा फैशन
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का कोलन इंफेक्शन के चलते आज निधन हो गया। बता दें कि इरफान खान काफी दिनों से बीमार थे और वह कैंसर का इलाज कराने के लिए लंदन भी गए थे। इरफान खान की मौत कोलन इंफेक्शन की वजह से हुई है। इरफान खान इरफान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में से एक हैं जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से अपनी पहचान बनाई हैं।

इरफान खान फिल्मों में अलग अलग किरदार निभाने के लिए जाने हैं। इरफान खान ने अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीता है। इरफान अपनी एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि अपने क्लासी स्टाइल के लिए भी जाने जाते रहे हैं। इरफान खान का फैशन सेंस और ड्रेसिंग स्टाइल बहुत ही रॉयल रहा है। चलिए देखते है इरफान खान के रॉयल लुक को।

प्लेन शर्ट विद हाफ जैकेट
इरफान खान अपने खास फैशन सेंस के लिए जाने जाते थे। इरफान पर के इस क्लासी लुक की बात करें तो उन्होंने प्लैन शर्ट के साथ हाफ जैकेट पहना हुआ हैं। गंभीर रहने वाले इरफान ब्लैक शर्ट पर हाफ जैकेट पहने काफी रॉयल लग रहे हैं।

व्हाइट शर्ट
अपनी दमदार एक्टिंग से सबके दिलों पर राज करने वाले इरफान खान व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में काफी क्लासी लग रहे हैं। सिंपल व्हाइट शर्ट में भी इफरान खान स्टाइल काफी क्लासी लग रहा हैं। आप भी कहीं घूमने जाएं तो इस तरह का लुक अपना सकते हैं।

पैंट सूट
इरफान बी टाउन में अपने कमाल के फैशन सेंस के लिए भी जाने जाते थे। उनके इस लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर का कोट पैंट पहना हुआ हैं। कोट पर व्हाइट कलर की लाइनिंग हैं। अपने क्लासी लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने ब्लैक कलर के शूज पहने हुए हैं।

फ्लोरल शर्ट
मस्तमौला इरफान खान फैशन एक्सपेरिमेंट करने से कभी भी पीछे नहीं हटते थे, उनके इस लुक की बात करें तो उन्होंने फ्लोरल शर्ट पहनी हुई हैं। लड़के बहुत ही कम फ्लोरल शर्ट पहनते है। लेकिन इरफान ने फ्लोरल शर्ट को बहुत ही स्टाइलिश अवतार से कैरी किया हुआ हैं। अपने लुक को खास बनाने के लिए उन्होंने कैप भी लगाई हुई है।

ब्लैक शर्ट विद डार्क ग्रीन जैकेट
इरफान का फैशन स्टेटमेंट काफी कमाल का था। इरफान खान ने ब्लैक शर्ट के साथ ग्रीन कलर की जैकेट कैरी की हैं। उनके जैकेट पर कढ़ाई की हुई हैं। उनका ये स्टाइल कॉलेज स्टूडेंस आराम से कैरी कर सकते हैं।

पिंक शर्ट
लड़को को कहना है कि पिंक कलर केवल लड़कियों होता है जो कि एक गलत धारणा है। इरफान खान ने पिंक कलर की शर्ट और लाइट क्रीम कलर पैंट पहनी हुई हैं। पिकं कलर की शर्ट में इरफान खान बहुत ही हैंडसम लग रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications











