Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बीचवियर लुक्स में दिखना है सबसे खास तो हॉलीवुड डीवाज के इन लुक्स से लें आईडिया
जब भी गर्मियां शुरू होती हैं तो हम सभी खुद को चिल आउट करने के कई तरीके खोजते हैं और इन्हीं तरीकों में से एक है बीच पर जाकर कुछ मस्ती करना और कुछ वक्त रिलैक्स होकर बिताना। हालाँकि इस समय बीच पर जाकर खुद को कूल डाउन करना लगभग असंभव है, लेकिन फिर भी अगर आप चाहें तो बीच हॉलिडे के दिन अपना बेस्ट लुक पाने के लिए आगे की तैयारी कर सकती हैं। हॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने इंस्टाग्राम तस्वीरों से कुछ लुक्स आईडियाज दिए हैं, जिनसे आईडियाज लेकर आप कम्फर्टेबल और बेहद स्टाइलिश बिकनी लुक को बेहद आसानी से कैरी कर सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको हॉलीवुड सेलेब्स के कुछ ऐसे ही लुक्स के बारे में बता रहे हैं।

अगर आप ऐसे स्विमवियर की तलाश है जो बेहद स्टाइलिश हो, तो आज इस लेख में हम आपके लिए कुछ सेलेब्स अप्रूव्ड लिस्अ लेकर आए हैं, जिनमें आप बेहद शानदार नजर आने वाली है और हर किसी की निगाहें बस आप पर ही टिकी होंगी।

यदि आप एक क्वीन वाइब्स को चैनल करने के लिए तैयार हैं, तो इसे मॉडल हैली रोड बाल्डविन बीबर की तरह करें। उसने डायर की मोनोग्राम हाल्टर-नेक बिकनी को चुना और इसके साथ उन्होंने गोल्ड ईयररिंग्स, वॉच और सनग्लॉसे की मदद से अपने लुक में एक्स फैक्टर एड किया।

अगर आप माइक्रोकिनी पहनने से ऊब गई हैं? तो आप किम कार्दशियन की तरह इसे एक मेकओवर दे सकती हैं। किम ने एक लॉरेल फुल-स्लीव शर्ट के साथ अपने लुक को लेयरिंग की और अपने स्टाइल को खास बनाया, जिसमें एक प्लंजिंग नेकलाइन थी। शेड्स और क्रॉक्स की मदद से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया।

अगर आप बिकिनी को एक डीसेंट लुक में कैरी करना चाहती हैं तो अमेरिकी मॉडल बेला हदीद का यह लुक देखें। इसमें उन्होंने स्पेस ब्लू बिकिनी सेट को कैरी किया, जिसमें हाई-कट बॉटम्स थे। इसके अलावा इसमें शेल डिजाइन उनके लुक को बेहद सोफिस्टिकेटिड बना रहा था। अगर आप समर्स में एक ब्राइट कलर की मदद से अपने लुक को अधिक ब्राइटन करना चाहती हैं तो ऐसे में यह ऑरेंज वन-पीस स्विमसूट आपके लिए अच्छा रहेगा। जिसे प्लंजिंग नेकलाइन और कटआउट के साथ सिलवाया गया है।

अमेरिकी बिजनेस टाइकून काइली क्रिस्टन जेनर यकीनन एक फैशन आइकन हैं और बिकिनी में एक स्टाइलिश लुक कैसे कैरी किया जाए, यह कोई उनसे सीखे। हमेशा मिलियन आउटफिट्स में पोज़ देने वाली, काइली ने हाल ही में Dolce & Gabbana की एक मेटैलिक बिकिनी में नजर आई। हर बार की तरह इस बार की उनका लुक यकीनन सबसे जुदा था।



Click it and Unblock the Notifications











