Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
इस दीवाली पद्मावती के ट्रेलर से इन्सपायर्ड होकर ट्राय करें रॉयल राजपूताना स्टाइल
फिल्म पद्मावती का ट्रेलर पॉपुलेरिटी के सभी रिकॉर्ड तोड़ रहा है और हमारे पास भी इससे जुड़ी कुछ बात कहने को है। फिल्म जोधा अकबर के बाद, भारत अपने रिजनिंग पीरियड के दौरान राजपूती स्टाइल्स के सुंदर प्रतिबिंब का साक्षी बनने जा रहा है। पारंपरिक राजस्थानी पोषाक से रॉयल राजपूताना ज्वैलरी तक, सब कुछ पद्मावती के ट्रेलर में नजर आया। इस फिल्म के ट्रेलर में ना केवल राजपूत, बल्कि खिलजी की शैलियों और डिजाइनस को भी दर्शाता है।
लीक हुई रानी पद्मावती बनी दीपिका के नए लुक के फोटोज
डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने पारंपरिक राजपूत संस्कृति को उसकी पोषाक और ज्वैलरी के माध्यम से प्रदर्शित किया है, जिसका उपयोग उस युग के दौरान किया जाता था।

राजपूती पोशाकः
फिल्म में दिखाए गए राजपूतों के राजशाही साम्राज्य हमें 16वीं शताब्दी की ओर वापिस ले जाते है। पदमावती के ट्रेलर में शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण दोनों के कॉस्टयूम में पारंपरिक राजपूतानी गोटा पती वर्क नजर आता है। फूलों के डिजाइन या मोर की आकृति के विभिन्न पैटर्न के साथ गोटा पती का पारंपरिक काम बखूबी किया गया है। वहीं सम्राट के लिए गोल्डर्न वर्क वाले कॉस्टयूम प्योर गोल्ड से तैयार किए गए है।

राजपूताना ज्वैलरी
तनिष्क ने पदमावती प्रोडक्शन हाउस के साथ मिलकर कुछ अदभुत राजपूताना ज्वैलरी कलेक्शन पेश किया है। दीपिका ने ज्यादातर पारंपरिक गहने पहने है, बल्कि शाहिद ने भी गहनों और अन्य एसेसरीज से सुसज्जित मुकुट पहना है।

बोरलाः
बोरला राजपूती महिलाओं द्वारा पहने जाने वाला मांग टीका है। इससे पहले ये फिल्म जोधा अकबर में एक एसेसरीज के रूप में ऐश्वर्या राय के पहने हुए सुशोभित हो रहा था। और अब जब दीपिका इसे स्टाइल में और रॉयल एटीटयूट के साथ पहनी नजर आती है तो ये वाइब्रेंट नजर आता है। कुंदन वर्क से लेकर स्टोन वर्क तक, फिल्म के ट्रेलर में दीपिका द्वारा पहने गए बोरला की विभिन्न डिजाइन देखने को मिल रही है।

आडः
आड राजस्थानी परंपरा में गले में पहने जाने वाली अंडाकार या आयातकार शेप की ज्वैलरी है। मूवी के ट्रेलर में दीपिका ने वाकई में विभिन्न तरह की क्लासी डिजाइन वाली आड प्रदर्शित की है। एक असली राजपूतानी महिला के किरदार को पर्दे पर बखूबी जीवंत करने और पहले से कई अधिक क्लासी नजर आने के लिए दीपिका को ये गेटअप दिया गया है।

झूमरः
झूमर, झुमके का बड़ा रूप है और ये पहले से अधिक भव्य रूप दे रहा है। एक राजपूत रानी की भूमिका निभाते हुए दीपिका ने झूमर के कुछ अदभुत सेट पहने है जिन्हें वो ट्रेलर में बखूबी कैरी कर रही है।

नथः
फिल्म पद्मावती के ट्रेलर में दीपिका का हर लुक डिफरेंट टाइप की नथ से सुशोभित हो रहा है। एक छोटे साइज की नथ से लेकर खूबसूरत पेटर्न वाली नथ में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही है। राजपूती महिला के लिए इसे पहनना आवश्यक होता है और दीपिका इस तरह के आभूषणों को पहन कर राजपूत रानी के किरदार को पर्दे पर बखूबी साकार कर रही है।

सुरलिया, कानाबाली या झाले
आगे-पीछे झूलने वाले ईयरिंगस जब राजपूती रूप में फिर से तैयार किए जाते है तो उसे सूरलिया, कानाबाली या झाल कहा जाता है। ये तीनों नाम राजपूत झुमको के विभिन्न रूप है। जिसकी कुछ डिजाइनस दीपिका ने फिल्म पदमावती में पहनी है और जिनको पहन वो पहले से कई अधिक ग्रेसफुल नजर आ रही है।

शीशफूल या रखड़ी :
राजपूतों के पारंपरिक शीशफूल या रखड़ी दो साइड की चेन होती है जो मांगटीका या बोरला से जुड़ी होती है। दीपिका ने कुछ गॉर्जियस और स्टनिंग शीशफूल पहने है। जो कि सोने और कुंदर वर्क से तैयार किए गए है।

हथफूलः
हथफूल अंगूठी का पारंपरिक रूप है जो कि चेन से जुड़ा होता है। राजपूतानी स्टाइल में, अंगूठियां बड़े साइज की होती है और उसमें गोलाकार या डिफरेंट पेटर्न की चेन हथेली से जुड़ी होती है। ये टिपिकल राजस्थानी स्टाइल है और दीपिका ने डिफरेंट टाइप के हथफूल बहुत ही क्लासी तरीके से पहने है।

बिंदीः
बिंदी कोई टिपिकल चीज नहीं है लेकिन राजपूती महिलाएं इसे टिपिकल अंदाज में लगाती है। जैसे कि फिल्म के ट्रेलर में दीपिका पादुकोण द्वारा लगाई गई है, ललाट के सेंटर में। जो कि बहुत ही ग्रेसफुल लुक देती है।



Click it and Unblock the Notifications











