Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
नयनतारा की वेडिंग साड़ी आपको प्रियंका चोपड़ा के ब्राइडल लहंगे की याद दिला देगा - पढ़िए पूरी डिटेल
साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा निर्माता विग्नेश शिवन के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। नयनतारा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिनमें वो काफी प्यारी लग रही हैं। नयनतारा का ब्राइडल लुक सामने आने के बाद हर कोई उनके लुक की तुलना प्रियंका चोपड़ा के वेडिंग लुक से कर रहा है। क्योंकि उनका ब्राइडल लुक प्रियंका चोपड़ा के मोनाटोन ब्राइडल लुक से इंस्पायर्ड लग रहा था। नयनतारा ने शादी में सुर्ख़ लाल रंग की साड़ी पहनी थी जिसके साथ उन्होंने हरे रंगे के बेशकीमती जड़ाऊ ज्वैलरी पहनी हुई थी। ब्राइडल लुक में नयनतारा काफी खूबसूरत लग रही थी। वहीं बात करें विग्नेश के लुक की तो विग्नेश ने वेशती के साथ कुर्ता और शॉल के साथ अपने लुक को सिंपल लेकिन एलिगेंट रखा।

अपनी शादी के लिए, नयनतारा ने डिजाइनर मोनिका शाह का कस्टम डिजाइनर साड़ी को चुना था। हालांकि, उनके लुक ने हमें बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के वेडिंग लुक की याद दिला दी। जहां नयनतारा ने अपने डी-डे के लिए लाल साड़ी चुनी, वहीं प्रियंका चोपड़ा ने लाल रंग का लहंगा पहना था जिसमें लंबा घूंघट था।

नयनतारा के लुक की बात करें, तो मोनोटोन एम्ब्रायडरी रेड साड़ी के साथ हैवी जूलरी उनके ब्राइडल को कम्पलीट कर रही थी। ग्रीन चोकर नेकलेस के साथ थ्री लेयर्स हैंगिंग नेकलेस के अलावा नई दुल्हन ने मांग टिक्का, नोज स्टड, स्टड ईयरिंग्स और चूडियां कैरी की हुई थी।

अपने इस खास दिन के लिए नयनतारा ने पारंपरिक लेकिन कंटेपरी ब्राइडल लुक को चुना। नयनतारा ने पर्सनलाइज्ड सिंदूरी लाल रंग की साड़ी पहनी थी। जिसमें टोन-ऑन-टोन एम्बॉयडरी का रिपीट वर्क था। इसके अलावा साड़ी पर होयसल के मंदिरों की नक्काशी से प्रेरित एम्बॉयडरी का काम भी किया हुआ था। नयनतारा के ब्राइडल साड़ी में देवी लक्ष्मी की आकृति को थ्रेडवर्क से बनाया गया था और विग्नेश शिवन का नाम लिखा हुआ था। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने अपने लहंगे पर मातृभाषा और देवनागरी लिपि में पति (निक) और पैरेंट्स (अशोक और मधु) का नाम लिखवाया था। इसके अलावा कुछ वैदिक मंत्रों को भी थ्रेडवर्क से लिखवाया गया था।

अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए नयनतारा ने प्रियंका चोपड़ा की तरह ही लंबे और हैवी नैकलेस पहने हुए थे। और कानों में हैवी झुमके की जगह स्टड से ब्राइडल लुक को कम्प्लीट किया हुआ था।



Click it and Unblock the Notifications











